Home छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कौरिन भाठा में बूथ...

सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कौरिन भाठा में बूथ कमेटी की बैठक हुई संपन्न

95
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। बूथ चलो अभियान के तहत दिनांक 14 जून दिन शुक्रवार को शाम 7 बजे वार्ड क्रमांक 44 में बूथ क्रमांक 35 एवं 36 की बूथ कमेटी की आवश्यक बैठक दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन के नेतृत्व में आहूत की गई। जिसमें बूथ कमेटी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए गए। उक्त अवसर पर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस के बूथ चलो अभियान की प्रभारी महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने छत्तीसगढ़ सरकार की भूपेश बघेल की जनहितकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से कांग्रेस जनों एवं बूथ कमेटी के सदस्यों को जानकारी दी और सभी मोहल्लेवासियों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने की बात कही। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन एवं महापौर हेमा देशमुख ने छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए स्वास्थ्य के क्षेत्र में धनवंतरी मेडिकल स्टोर योजना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना, वन अधिकार मान्यता पत्र, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना, सरकार की सुराजी गांव योजना, नरवा-गरवा-घुरवा-बारी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, बेरोजगारी भत्ता योजना आदि अनेक योजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार ने समूचे जन मानस के लिए कार्य किया है, जरूरत है कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कि वे जाकर आम जनता से सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी साझा करें।
उक्त अवसर पर पूर्व पार्षद श्रीमती विक्रमा नेताम, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष विष्णु सिन्हा, कमलू नेताम, अरशद खान, नारायण सोनी, बूथ अध्यक्ष राधे लाल साहू, बूथ अध्यक्ष अर्जुन गायकवाड़, सबीना नसरीन, पद्मा राय, उत्तम पाल, अमित देशमुख, कुणाल चंद्राकर, रुपेश मानिकपुरी, श्रवण कुमार, नारद कुंजाम, निरहू राम, गजेन्द्र राय, तीज व्रत यादव, हेमंत चिड्डा, प्रीति शर्मा, जंत्री राय, रामकुमार सहित बड़ी संख्या में बूथ कमेटी के सदस्य एवं वार्ड के कांग्रेसजन उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन बूथ अध्यक्ष राधेलाल साहू ने किया।