Home छत्तीसगढ़ नए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से कांग्रेस नेता तरुण सिन्हा ने की...

नए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से कांग्रेस नेता तरुण सिन्हा ने की भेंट, शुभकामनाएं दी

106
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद का दायित्व संभालने के बाद युवा सांसद व नए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से कांग्रेस नेता तरुण सिन्हा ने भेंट की। उन्होंने इस मुलाकात में श्री बैज को गुलदस्ता भेंट करते हुए बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष ने शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए मजबूती से सभी के साथ मिलकर दोबारा सरकार बनाने का संकल्प दोहराया।
नव प्रदेश अध्यक्ष श्री बैज से मुलाकात में कांग्रेस नेता तरुण सिन्हा ने उन्हें खुज्जी विधानसभा आगमन के लिए नेवता भी दिया। सिन्हा ने कहा कि-हाईकमान ने युवा सांसद को प्रदेश में संगठन की कमान सौंपकर एक बड़ा निर्णय लिया है। इस फैसले से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और जोश बढ़ा है। आगामी चुनावों में कांग्रेस पूरी ताकत और आक्रमकता से प्रतिद्वंदियों को पीछे धकेल देगी।
सिन्हा ने कहा कि-2023 में विधानसभा और 2024 में लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के जनहितैषी निर्णयों के सामने कोई नहीं टिक सकता। तय है कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस 75 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करके एक नया इतिहास लिखेगी।