Home व्यापार Sensex और Nifty रोज बना रहे नया रिकॉर्ड….

Sensex और Nifty रोज बना रहे नया रिकॉर्ड….

67
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भारतीय शेयर बाजार इन दिनों रोज नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है। बाजार में रैली देखी जा रही है और बीएसई सेंसेक्स 67,000 अंक और निफ्टी 19,800 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है। बहुत से निवेशक FOMO (Fear of Missing Out) यानी निवेश करने में पीछे रह गए हैं। ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या इन स्तरों पर भी बाजार में निवेश किया जा सकता है?

All Time High पर बाजार में निवेश की क्या रणनीति अपनाएं?

अगर आप इन स्तरों पर निवेश की योजना बना रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इससे आपको रिटर्न हासिल करने में मदद मिलेगी।

लंबी अवधि का नजरिया रखें

बाजार में माना जाता है कि जो निवेशक लंबी अवधि में सही रणनीति के साथ अच्छे शेयरों में टिकते हैं वो ही बाजार में पैसा कमाते हैं। ऐसे में निवेशकों को इस समय निवेश करते समय अपने नजरिए को लंबी अवधि का रखना चाहिए।

टुकड़ों में निवेश करें

निवेश करने का हमेशा एक अच्छा तरीका है कि आप टुकड़ों में निवेश करें। इसका फायदा ये है कि आपको बाजार में आने वाले उतार-चढ़ाव का पूरा फायदा मिल सकेगा। सभी कीमतों पर निवेश करने का मौका मिलेगा। इसके लिए आप एसआईपी का तरीका भी अपना सकते हैं या फिर सीधे किसी भी शेयर में निवेश कर सकते हैं।

स्टॉक सलेक्शन में सावधानी बरतें

बाजार की रैली में अक्सर देखा जाता है कि अच्छे शेयरों के साथ कम गुणवत्ता वाले शेयर भी दौड़ने लगते हैं। इस कारण से शेयर की कीमत अपनी सही वैल्यू से काफी अधिक हो जाती है। इससे निवेशक को बचना चाहिए, क्योंकि जब भी रैली के दौरान करेक्शन आता है तो इन शेयरों की पिटाई सबसे पहले होती है।

रिस्क को पहचाने

कहीं भी निवेश करने से पहले आपको अपनी रिस्क क्षमता को पहचाना चाहिए। इसका सबसे आसान तरीका है कि आप तय कर लें कि इतने रुपये का अगर आपको नुकसान हो जाता है तो आप पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।