Home छत्तीसगढ़ एप्पल वैली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रोपे पौधे

एप्पल वैली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रोपे पौधे

94
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। मोहारा-कलड़बरी एप्पल वैली पब्लिक स्कूल में पौधा रोपने का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में डायरेक्टर आरएस जॉन और पेरेंट्स एसोसियेशन के मेंबर्स, शिक्षक एवं बच्चों की उपस्तिथि मे पौधों को स्कूल कैम्पस के अंदर व बाहर लगाया गया। स्कूल के डायरेक्टर ने बताया कि प्लांटेसन-डे प्रतिवर्ष स्कूल में मनाया जाता है, जिसके द्वारा बच्चो को प्लांट्स के महत्त्व व दैनिक जीवन में पौधों का क्या रोल है, उसकी जानकारी मिल सके। इस वर्ष स्कूल में बच्चों के द्वारा करीब 63 पौधे लगाये है। बच्चों ने ग्रीन कपड़े पहनकर आसपास के लोगों को ज्यादा ज्यादा पौधे लगाने और वातावरण को हरा-भरा करने के लिये संदेश दिया। पेरेंटस एसोसियेशन के मेंबरों ने भी बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पौधों को लगाने की अपील की। इस अवसर पर पालक टिकेश कुमार साहू, करुणा ठाकुर, मंदीप सिंह भाटिया, मन्प्रीत कौर भाटिया सहित शिक्षक मंजू साहू, जान्वी भोंडे, किरण साहू, दीपिका साहू, सोनली यादव, कामिनी साहू, अंजली शर्मा, प्राची सिन्हा, पूनम टेम्बुरकर, यामिनी साहू, सहायक लता मानिकपुरी, शीत बाई, लोचन भारती सहित स्कूल के सभी बच्चे उपस्थित रहे।