Home मनोरंजन 21 तारीख को सबके सामने आएगी ‘प्रोजेक्ट के’ से पूरी कास्ट की...

21 तारीख को सबके सामने आएगी ‘प्रोजेक्ट के’ से पूरी कास्ट की झलक….

65
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

‘आदिपुरुष’ के बाद अब जल्द ही साउथ सुपरस्टार प्रभास फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ में नजर आने वाले हैं। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इस फिल्म में तेलुगु स्टार प्रभास और बॉलीवुड क्वीन दीपिका पादुकोण की जोड़ी पहली बार इस फिल्म में नजर आएगी।

बीते दिन मंगलवार को ‘प्रोजेक्ट के’ से दीपिका पादुकोण का लुक सामने आया था। अब हाल ही में मेकर्स फैंस की बेसब्री को बढ़ाते हुए नजर आए। उन्होंने हाल ही में एक पोस्टर शेयर किया, जिसे शेयर करते हुए मेकर्स ने बताया कि फिल्म से पूरी कास्ट का फर्स्ट लुक कब सामने आ रहा है।

21 तारीख को इतने बजे सामने होगी प्रोजेक्ट के की टीम
फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ साई-फाई फिल्म है, जिसमें दीपिका पादुकोण और प्रभास के अलावा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और साउथ सुपरस्टार कमल हासन भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। दीपिका के लुक के बाद अब वैजयंती मूवीज ने हाल ही में एक और नया पोस्टर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

इस पोस्टर में शेयर करते हुए मेकर्स ने ट्वीट कर लिखा, “हमारे हीरो का उदय 01:23:45:67 मिनट पर होगा। प्रोजेक्ट के से रिबेल स्टार प्रभास के फर्स्ट लुक के देखने के लिए तैयार हो जाइए।” प्रभास का पोस्टर तो फैंस के सामने आ चुका है, लेकिन अब 21 तारीख को पूरी टीम को एक साथ देखने के लिए फैंस बेसब्र हो उठे हैं।

दीपिका के फर्स्ट लुक पर फैंस ने निराशा व्यक्त की थी
आपको बता दें कि हाल ही में दीपिका पादुकोण का फिल्म से पहले पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस का लुक काफी फायरसी था। हालांकि, इस पोस्टर पर फैंस ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए फैंस ने मेकर्स को ये चेतावनी दी थी कि वह प्रभास का पूरा लुक आउट करें।

दरअसल दीपिका पादुकोण का जो लुक सामने आया था, उसमें केवल उनका चेहरा दिख रहा था। इस वजह से फैंस उसे पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड फोटो बता रहे थे। फिलहाल प्रोजेक्ट के की पूरी टीम अमेरिका में हैं, जहां वो 20 जुलाई को अपनी फिल्म का पहला लुक ऑडियंस के सामने रिवील करने वाले हैं।