Home राजनीति न एनडीए, न इं‎डिया, अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी बसपा: मायावती

न एनडीए, न इं‎डिया, अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी बसपा: मायावती

99
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

लखनऊ । बसपा सुप्रीमों मायावती ने कहा है ‎कि हम अकेले ही अपनी दम पर चुनाव लड़ेंगे। इस तरह से बेंगलुरु में मंगलवार को हुई विपक्षी दलों की दूसरी महाबैठक पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने हमला बोला है। मायावती ने आज लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि विपक्षी गठबंधन सत्ता में आने के सपने देख रहा है। बीएसपी प्रमुख मायावती ने एनडीए या इं‎डिया गठबंधन से दूरी बनाए रखने का ऐलान किया है। मायावती ने बीजेपी और कांग्रेस पर सत्ता के लिए गठबंधन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जातिवादी दलों से गठबंधन बना रही है। वहीं बीजेपी आम जनता की दिक्कतों को दूर करने की स्वार्थ सिद्धि का है।
मायावती ने दावा किया कि बीएसपी राजस्थान-छत्तीसगढ़ में अकेल चुनाव लड़ेगी। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक हैं, हमारी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और हम देश भर में बैठकें भी कर रहे हैं। हम अकेले चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हम राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे और हरियाणा, पंजाब और अन्य राज्यों में हम राज्य की क्षेत्रीय पार्टियों के साथ चुनाव लड़ सकते हैं। हमने कांग्रेस और बीजेपी दोनों से दूरियां बनाई हैं क्योंकि दोनों के दावे हवा-हवाई हैं।