Home खेल गोवा चैलेंजर्स ने रोका टेबल टॉपर यू मुंबा का विजय रथ….

गोवा चैलेंजर्स ने रोका टेबल टॉपर यू मुंबा का विजय रथ….

79
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त पुरुष टेबल टेनिस खिलाड़ी हरमीत देसाई और रीथ रिशिया टी के शानदार प्रदर्शन के दम पर गोवा चैलेंजर्स ने यू मुंबा टीटी को 9-6 से हराकर उसका विजय रथ रोक दिया। अल्टीमेट टेबल टेनिस सीजन 4 में बुधवार को गोवा को मिली शानदार जीत के साथ ही यू मुंबा के अजेय रहने का सिलसिला खत्म हो गया। चेन्नई में जन्मी रीथ ने लिली झांग को 2-1 (6-11, 11-6, 11-9) से हराया, वहीं हरमीत ने मानव ठक्कर को 2-1 (10-11, 11-7, 11-8) से हराकर गोवा को यादगार जीत दिलाई।

रीथ को लिली के खिलाफ पहले गेम में संघर्ष करना पड़ा, लेकिन दूसरे गेम में उन्होंने आश्चर्यजनक वापसी की। रीथ ने सटीक बैकहैंड के साथ अपनी तेज मूवमेंट का इस्तेमाल किया। तीसरे गेम में दोनों पैडलर्स के बीच रोमांचक जंग देखने को मिली। हालांकि, अंत में रीथ ने इसे जीतकर अपनी टीम के लिए टाई जीत ली। इससे पहले, हरमीत को मानव के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। यू मुंबा टीटी के इस पैडलर ने मैच की धमाकेदार शुरुआत की और गेम प्वाइंट के जरिए पहला गेम अपने नाम कर लिया। हरमीत ने दूसरे गेम में वापसी की और फिर अगला गेम भी जीतकर अपनी फ्रेंचाइजी को काफी अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया। कादरी अरुणा ने अल्वारो रॉबल्स को 2-1 से हराकर दो मूल्यवान टीम प्वाइंट अर्जित किए। रॉबल्स ने मुकाबले की शुरुआत में तेजी से कुछ अंक जुटाए। इससे के बाद कादरी ने जोरदार वापसी की और जल्द ही अच्छी बढ़त ले ली। इसके बाद उन्होंने अपने जबरदस्त फोरहैंड का इस्तेमाल करते हुए पहला गेम 11-6 से जीत लिया। दूसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। विश्व चैंपियनशिप के पूर्व रजत पदक विजेता अल्वारो ने कादरी को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने नाइजीरियाई पैडलर के फोरहैंड शॉट्स को रिटर्न करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और जल्द ही मैच गोल्डन प्वाइंट पर पहुंच गया, जहां कादरी ने अपने अनुभव के दम पर इसे जीत लिया। रॉबल्स ने हालांकि तीसरे गेम में शानदार वापसी की और इसे 11-8 से जीत लिया।

अपने पहले मुकाबले के में मनिका बत्रा को हराने वाली दीया चितले ने इस मैच में भी अच्छा खेल दिखाया, लेकिन सुथासिनी सॉवेटा के खिलाफ वह 1-2 से हार गईं। इस तरह सुथासिनी की फ्रेंचाइजी मैच में वापस आ गई। राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता पहले गेम से ही निडरतता वाला खेल दिखाया और उन्होंने विश्व नंबर-39 के खिलाफ लंबी रैलियां खेलीं। शुरुआती गेम हालांकि 11-7 से सुथासिनी के पक्ष में गया। दूसरे गेम में, मुंबई की इस पैडलर ने सकारात्मक शुरुआत की और बढ़त बना ली लेकिन सुथासिनी ने जोरदार फोरहैंड और सटीक रिटर्न के साथ शानदार वापसी की और गेम को 11-9 से अपने नाम कर लिया। विश्व की 107वें नम्बर की खिलाड़ी सुथासिनी को चौंकाने के लिए दीया ने अपना श्रेष्ठ खेल दिखाया और लीग के इस सीजन में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करने के लिए तीसरा गेम 11-9 से जीतकर अपनी टीम को एक महत्वपूर्ण टीम प्वाइंट दिलाया। इसके बाद हरमीत और सुथासिनी ने मिश्रित युगल मैच में मानव ठक्कर और लिली झांग को 2-1 से हराकर गोवा को पहली बार मुकाबले में 5-4 से बढ़त दिला दी।

गोवा चैलेंजर्स की जोड़ी ने शानदार तालमेल दिखाते हुए पहला गेम 11-8 से अपने नाम किया और फिर अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए दूसरा गेम भी इसी अंतर से जीत लिया। मानव और लिली ने तीसरा गेम 11-7 से जीतकर हालांकि अंतर को कम किया।