Home मनोरंजन डायरेक्टर अनिल शर्मा पर आरोप के बाद अमीषा पटेल का यू-टर्न..

डायरेक्टर अनिल शर्मा पर आरोप के बाद अमीषा पटेल का यू-टर्न..

77
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

अमीषा पटेल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर चर्चाओं में हैं। वहीं, एक्ट्रेस ने बीते दिन अपनी इसी फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा पर फीस न देने का आरोप लगाते हुए हर किसी को चौंका दिया था। इतना ही नहीं अनिल भी पलटवार करते हुए अमीषा की क्लास लगाते नजर आए थे। हालांकि, अब माजरा कुछ और ही नजर आ रहा है। दोनों की एक तस्वीर इंटरनेट जगत में छाई हुई है, जिसमें ये बेहद खुश नजर आ रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने नोट लिख बड़ा खुलासा किया है।

अनिल शर्मा संग अमीषा ने बिताया समय
अमीषा पटेल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस फोटो में एक्ट्रेस और अनिल काउच पर बैठे नजर आ रहे हैं। अनिल ने अमीषा के कंधे को पकड़ा हुआ है, और दोनों खुलकर हंसते देखे जा सकते हैं। वहीं, इस फोटो को पोस्ट करते हुए अमीषा ने कैप्शन के जरिए जानकारी दी है कि उन्होंने एक पूरा दिन अनिल संग बिताया।

कैप्शन से बांधे तारीफों के पुल
अमीषा पटेल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘आज पूरा दिन अनिल शर्मा के साथ उनके कार्यालय में बिताया। एक निर्देशक जिन्हें मैं 24 वर्षों से जानती हूं, और उनका सम्मान करती हूं। उनके और पूरी टीम के साथ खैरियत गाना देखकर आनंद आया।’ एक्ट्रेस का यह पोस्ट सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। साथ ही ट्विटर यूजर्स इस पर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन
सकीना के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है, ‘पैसे मिल गए मैम अब।’ दूसरे ने लिखा है, ‘ओवरएक्टिंग थोड़ा कम करो बस।’ वहीं, एक अन्य लिखते हैं, ‘किसी ने सही कहा है पैसा आदमी को तुरंत बदल देता है। कुछ दिन पहले तक आप इनके बारे में बकवास लिख रही थीं, और आज उनके साथ फोटो पोस्ट कर रही हैं। वाह वाह।’ अमीषा पटेल की अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ वर्ष 2001 की गदर की रीमेक है। मूवी 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।