Home अन्य दुर्ग विधायक अरुण वोरा के खिलाफ जनाक्रोश :: भाजपा के नेतृत्व में...

दुर्ग विधायक अरुण वोरा के खिलाफ जनाक्रोश :: भाजपा के नेतृत्व में हजारों लोगों ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव :: अरुण वोरा के खिलाफ 35 बिंदुओं पर तैयार आरोप पत्र को किया सार्वजनिक

112
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

अरुण वोरा और धीरज बाकलीवाल के भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के कारण बदहाल हो गया दुर्ग शहर – रमशिला साहू

दुर्ग विधायक अरुण वोरा के संरक्षण में दुर्ग नगर निगम भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का गढ़ बना – जितेन्द्र वर्मा

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के खिलाफ विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजनों ने मिलकर गुरुवार को मोर्चा खोला। रेलवे स्टेशन के निकट शहीद चौक में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन इकट्ठा हुए।

शहीद चौक में आंदोलन की शुरुआत करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव के प्रतिनिधि के रूप में पूर्व मंत्री रमशिला साहू विशेष रूप से उपस्थित रही, रमशिला साहू ने कहा कि विधायक अरुण वोरा के इशारे पर दुर्ग नगर निगम के महापौर ने अमृत मिशन योजना के 153 करोड़ का जमकर दुरुपयोग किया केंद्र सरकार से पर्याप्त राशि मिलने के बावजूद आज भी हजारों घरों में फ्री नल कनेक्शन नहीं लग सका है, गरीबों के प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों में पैसे लेकर अनाधिकृत लोगों को कब्जा कराने में विधायक का हाथ रहा। कोरोनाकाल में इंदिरा मार्केट और बस स्टैंड में पार्किंग घोटाला, सड़क निर्माण घोटाला, दुकान व्यवस्थापन घोटाला, गौठान घोटाला, एलईडी लाइट खरीदी घोटाला सहित घोटालों की पूरी एक श्रृंखला अरुण वोरा के संरक्षण में बनी है। इसी कारण दुर्ग शहर आज बदहाल स्थिति में है, ऐसे भ्रष्ट विधायक को अब बदलने का समय आ गया है।

पूर्व मंत्री रमशिला साहू के उदबोधन के बाद दोपहर 12:00 बजे शहीद चौक से कलेक्ट्रेट के लिए पैदल मार्च करते हुए दुर्ग विधायक अरुण वोरा के भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश दिखाया। विधायक अरुण वोरा के खिलाफ आक्रोश दिखाने में शहर की महिलाएं भी पीछे नहीं रही और महिलाओं ने एक स्वर से शहर की बदहाल सड़कों और पीने के पानी की समस्या के लिए अरुण वोरा को दोषी ठहराया।

भारतीय जनता पार्टी की आरोपपत्र समिति द्वारा दुर्ग के कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के खिलाफ 35 बिंदु का आरोप पत्र तैयार किया गया था, भाजपा नेताओं ने विधायक अरुण वोरा के खिलाफ तैयार किए गए आरोपपत्र को कलेक्टर को सौंपना चाहा जिसके लिए भाजपा कार्यकर्ता पटेल चौक से आगे कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़े तो पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर बल प्रयोग से भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। जिस पर सवाल उठाते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि विधायक के खिलाफ आरोप पत्र भाजपा प्रशासन को सौंपना चाहती है लेकिन विधायक अरुण वोरा के इशारे पर प्रशासनिक अधिकारी उस आरोप पत्र को लेने से इनकार करेंगे तो भाजपा अनिश्चितकालीन चक्का जाम करेगी जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के चक्का जाम के आव्हान पर कार्यकर्ताओं ने पटेल चौक पर जबरदस्त चक्काजाम किया और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने विधायक अरुण वोरा का पुतला जलाया, जिसके बाद दबाव में आते हुए प्रशासन ने अपने अधिकारी को पटेल चौक पर भेजा और आरोप पत्र प्राप्त किया। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि जिला प्रशासन भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ टकराव लेने की बजाए पहले ही प्रशासनिक अधिकारी को भेजकर आरोप पत्र ले लेता तो अप्रिय स्थिति नहीं बनती, लेकिन जिला प्रशासन ने अरुण वोरा के इशारे पर गलत रवैया अपनाया।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के झूठे वादों और दिलासों से शहर की जनता त्रस्त हो चुकी है। सुराना कॉलेज एवं महावीर खेल मैदान के पास बनाए गए कचरा सेंटर से उठती प्रदूषण युक्त बदबू से विद्यार्थी और वृद्धजन लगातार बीमार हो रहे हैं। साफ-सफाई के अभाव में शहर के तालाबों का अस्तित्व खतरे में है। पटरीपार की आबादी के लिए कालेज बनवाने का वादा आज तक अधूरा है। थोड़ी सी बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव से जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाता है। पटरीपार में स्टेडियम निर्माण की विधायक की घोषणा आज तक अधूरी है। कई इलाकों में या तो सड़कें नहीं है और यदि सड़के हैं तो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। शहर में खराब सड़कों के कारण पिछले साढे 4 सालों में 2 दर्जन से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है। पीने के पानी के संकट से जनता में त्राहि-त्राहि है। नशाखोरी चरम सीमा पर है। इंदिरा मार्केट में मल्टी लेवल पार्किंग की घोषणा की विधायक को कोई सुध नहीं है। पट्टा वितरण को लेकर विधायक की नींद अब तक नहीं खुली है। पिछले साढे 4 साल में अरुण वोरा के कार्यकाल में दुर्ग शहर को ऐसी कोई उपलब्धि हासिल नहीं हुई जिसे लेकर यहां की जनता को गर्व हो सके ऐसे अकर्मण्य और निष्क्रिय विधायक को हराकर सबक सिखाना है।

जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल ने कहा कि अगर 8-10 दिन पहले बनी हुई सड़क बारिश के शुरुआती दौर में ही उखड़ कर पूरी तरह से बह जाए तो यह यह भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल की जुगलबंदी में दुर्ग शहर बदहाल और बर्बाद हो रहा है।

विधानसभा प्रभारी प्रीतम साहू ने कहा कि विधायक अरुण वोरा के हस्तक्षेप से काम करने वाला दुर्ग नगर निगम भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों की बुरी तरह से उपेक्षा कर रहा है। भाजपा पार्षदों के वार्डों में विकास कार्य को दुर्भावना के चलते रोका जाता है ऐसे दुर्भावना रखने वाले विधायक को पद रहने का कोई अधिकार नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडल गंजपारा सदर, चंडी शीतला, पटरीपार एवं बोरसी कसारीडीह के कार्यकर्ताओं ने जमकर जोश दिखाते हुए प्रदर्शन किया प्रदर्शन के दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं एवं विशिष्ट जनों में …… भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी ,चंद्रिका चंद्राकर, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक ,उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकाइर ,राजेंद्र कुमार, विनायक नातू ,केएस चौहान, अलका बाघमार, कांतिलाल जैन, आरोप पत्र समिति एवं कार्यक्रम प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता शिव चंद्राकर ,आरोप पत्र समिति एवं कार्यक्रम सदस्य कांतिलाल बोथरा, कार्यक्रम सदस्य चतुरभुज राठी, शरद अग्रवाल , मंत्री आशीष निंमजे, दीपक चोपड़ा, मनोज मिश्रा, सह कोषाध्यक्ष निलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, प्रवक्ता दिनेश देवांगन ,मीडिया प्रभारी राजा महोबिया ,सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, सहसंयोजक विनय महोबिया मंडल अध्यक्ष गण विजय ताम्रकार सुनील अग्रवाल मदन वाढई सुनील साहू महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या कलिहारी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष साजन जोसेफ गायत्री वर्मा जय श्री राजपूत, अनूप गटागट,गजेंद्र यादव रजा खोखर, युवा मोर्चा के नितेश साहू , पार्षद गण देवनारायण चंद्राकर, शेखर चंद्राकर काशीराम कोसरे, नरेश तेजवानी, नरेंद्र बंजारे, मनीष साहू ओम प्रकाश सेन अरुण सिंह अजीत वैद्य शशि साहू लीना देवांगन कविता तांडी पुष्पा गुलाब वर्मा कुमारी बाई साहू गायत्री साहू आसिफ अली मनमोहन शर्मा रीता मेश्राम श्याम शर्मा पोषण साहू कृष्णा निर्मलकर विजय जलकारे अनूप सोनी ईश्वर देवांगन उदय शंकर त्रिपाठी दीपक सिन्हा हेमंत गोयल, शीतल जांगिड़, तनुजा बघेल रोहित साहू उमंग ताम्रकार शुभम साहू सतविंदर सिंह,राजेश साहू,राहुल सोनकर,प्रेम जैन,गगन तिवारी,प्रमोद नामदेव रवि यादव,दीपेश निर्मलकर,दिलीप यादव,अमन गौतम,मोहम्मद नाहिद,पुनीत बघमारे,अनिल साहू,सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।