Home छत्तीसगढ़ मानसून सत्र में प्रदेश के मुखिया ने जनता को दिए ढेरों सौगात...

मानसून सत्र में प्रदेश के मुखिया ने जनता को दिए ढेरों सौगात : महेन्द्र यादव

80
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। विधानसभा के मानसून सत्र में प्रदेश के कर्मचारियों को अन्य को अनेकों सौगात दिए जाने को लेकर जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र यादव ने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल का आभार जताया है। महेन्द्र यादव ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जैसा कहा था वैसा कर रहे हैं। आम जनता को लगातार सौगात देकर उन्होंने भूपेश है तो भरोसा है के नारे को चरितार्थ कर दिया है। महेन्द्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार में सभी वर्गों के लोग खुशहाल हो रहे हैं। बीते दिनों विधानसभा के मानसून सत्र में अनुपूरक बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकारी कर्मचारियों के साथ ही, संविदा, दैनिक वेतन भोगी और पुलिस सहित कई वर्गों के लिए सरकारी खजाना खोल दिया। राज्य के 05 लाख शासकीय सेवकों को 4 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता, संविदा वेतन पर कार्यरत लगभग 37 हजार संविदा कर्मचारियों को वेतन में 27 प्रतिशत की वृद्धि, दैनिक-मासिक वेतन पर शासकीय विभागों में कार्य करने वाले अकुशल, अर्द्धकुशल, कुशल एवं उच्च कुशल दर के कर्मचारियों को 4 हजार रूपये मासिक की श्रम सम्मान राशि, स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को प्रतिमाह 2 हजार रूपये अतिरिक्त मानदेय, पटवारियों को प्रतिमाह 500 रूपये संसाधन भत्ता, शासकीय कर्मचारियों को छठवें वेतनमान के स्थान पर सातवें वेतनमान के आधार पर बी श्रेणी के शहरों के लिये 9 प्रतिशत एवं सी एवं अन्य श्रेणी के शहरों के लिये 6 प्रतिशत की दर से गृह भाड़ा भत्ता, 15 वर्ष से कम सेवाकाल वाले पंचायत सचिवों के विशेष भत्ता में 2 हजार 500 रूपये एवं 15 वर्ष से अधिक सेवाकाल वाले पंचायत सचिवों के लिये 3 हजार रूपये विशेष भत्ता वृद्धि, पंचायत सचिवों को अर्जित अवकाश, मातृत्व एवं पितृत्व अवकाश 10 लाख तक की उपादान राशि एवं 5 लाख तक चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति का भी लाभ, पुलिस विभाग में कार्यरत आरक्षक संवर्ग के कर्मचारियों को दिये जाने वाले विभिन्न आयटम्स के ऐवज में कुल समतुल्य राशि से अधिक कुल 8 हजार रूपया वार्षिक किट भत्ता, मितानिन ट्रेनर, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर एवं हेल्प डेस्क ऑपरेटरों की दैनिक प्रोत्साहन राशि में 100 रूपये प्रतिदिन की वृद्धि, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत अधिकतम सहायता राशि की सीमा को 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख किया गया। महेन्द्र यादव ने कहा कि इन सब सौगातों से एक बार फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साबित कर दिया है कि कांग्रेस की सरकार हर एक वर्ग का ख्याल रखने वाली जनहितैषी सरकार है।