Home राजनीति कुमारस्वामी ने BJP के साथ मिलकर काम करने की घोषणा की

कुमारस्वामी ने BJP के साथ मिलकर काम करने की घोषणा की

211
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी ने राज्य के हित में विपक्ष के रूप में भाजपा के साथ मिलकर काम करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमो और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने उन्हें पार्टी के संबंध में कोई भी अंतिम निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है।2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जेडीएस के राजग के साथ गठबंधन की संभावना की खबरों के बीच एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि इस बारे में बात करने के लिए संसद चुनावों में अभी समय है।

कुमारस्वामी गुरुवार रात जेडीएस विधायक दल की बैठक में हुई चर्चा पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे।विधायक दल की बैठक में देवगौड़ा भी शामिल हुए थे।उन्होंने कहा कि मैं विधानसभा के अंदर और बाहर पहले ही कह चुका हूं, चूंकि भाजपा और जेडीएस दोनों विपक्षी दल हैं, इसलिए राज्य के हित में एक साथ काम करने का निर्णय लिया गया है। आज सुबह भी हमारी पार्टी के विधायकों ने चर्चा की कि हमें कैसे आगे बढ़ना है। बंगलूरू में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, विधायक दल की बैठक में देवगौड़ा ने सलाह दी है कि सभी नेताओं की राय लेने के बाद पार्टी संगठन के लिए और सभी 31 जिलों में इस (कांग्रेस) सरकार के कुकर्मों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए सभी समुदायों के प्रतिनिधित्व के साथ 10 सदस्यीय टीम का गठन किया जाएगा।