Home अन्य मुख्यमंत्री से अतिथि शिक्षक विद्या मितान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य...

मुख्यमंत्री से अतिथि शिक्षक विद्या मितान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

110
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर :  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में अतिथि शिक्षक विद्या मितान संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल को प्रतिनिधिमंडल ने मानदेय वृद्धि किये जाने पर पुष्पगुच्छ भेंटकर आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि मानदेय वृद्धि के फैसले से प्रदेश के सभी अतिथि शिक्षक हर्षित हैं।
उल्लेखनीय है कि अतिथि शिक्षकों के मानदेय में 2 हजार रुपए मासिक की बढ़ोत्तरी की गई है। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, अतिथि शिक्षक विद्या मितान संघ से अध्यक्ष श्रीमती अंजू वर्मा, श्रीमती तुलसी कश्यप, श्री धर्मेंद्र वैष्णव, श्रीमती भावना दुबे, श्री राकेश राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।