Home देश दुनिया भर की 900 आईटी कंपनियों में घटेंगी 2 लाख नौकरियां

दुनिया भर की 900 आईटी कंपनियों में घटेंगी 2 लाख नौकरियां

84
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

नई दिल्ली । दुनिया भर की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनियां अपने स्टाफ में लगातार कमी करती जा रही हैं।नवंबर के बाद से फेसबुक ने 21000 नौकरियां कम कर दी हैं। गूगल की कंपनी अल्फाबेट ने 21000 नौकरी कम की है।अमेज़न और माइक्रोसॉफ्ट में भी कर्मचारियों की संख्या लगातार घटाई जा रही है। केवल अक्टूबर माह में ही 50000 लोगों को नौकरी से निकाला गया है। 2023 में 2,20,000 नौकरियों में कटौती करने की घोषणा सारी दुनिया में स्थापित 900 कंपनियों ने की है।
आर्थिक स्थिति में आई गिरावट का सबसे ज्यादा असर टेक्नोलॉजी कंपनियों पर पड़ रहा है।बढ़ी हुई ब्याज दरें को सबसे बड़ा कारण बताया जा रहा है। सारी दुनिया में इस साल के पहले 6 महीनों में वेंचर कैपिटल इन्वेस्टमेंट 11. 83 लाख करोड का रहा है। जबकि पिछले वर्ष इसी समान अवधि में 24 लाख करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट था। फिनटेक कंपनी स्ट्राइप का मूल्य मार्च में फंडिंग के समय 7.81 लाख करोड़ रुपए से घटकर 4.11 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है।
नई कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बहुत कम है। स्टार्टअप कंपनियों की भी लगभग यही स्थिति है। फंडिंग कम होने के कारण अल्फाबेट और मेटा के रास्ते पर कंपनियां चलकर, अपने खर्च को घटा रही हैं। नौकरियों की संख्या लगातार कंपनियों में घटाई जा रही है। पिछले वर्ष के मुकाबले लगभग 40 फ़ीसदी नौकरियां कम हुई है। जिसके कारण सारी दुनिया के देशों में बेरोजगारी तेजी के साथ बढ़ रही है। आर्थिक मंदी के संकट से सारी दुनिया के देशों को जूझना पड़ रहा है।