Home राजनीति अब अगस्त के बजाय सितंबर में हो सकती है विपक्ष के ‘इंडिया’...

अब अगस्त के बजाय सितंबर में हो सकती है विपक्ष के ‘इंडिया’ गठबंधन की अगली बैठक

252
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

नई दिल्ली । विपक्ष के 26 दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) की अगली बैठक मुंबई में अब 25 और 26 अगस्त के बजाय सितंबर के पहले सप्ताह में होगी। क्योंकि पहले की निर्धारित तिथियों पर कुछ नेताओं ने अपने व्यस्त कार्यक्रमों का हवाला देते हुए उपलब्ध होने में असमर्थता जताई है।
सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार अगस्त के मध्य से महाराष्ट्र के दौरे पर निकलेंगे और वे उन नेताओं में से हैं जो अगले महीने अनुपलब्ध रहेंगे। ।
ऐसा पहली बार होगा कि इंडिया के घटक दलों की बैठक ऐसे किसी राज्य में होने जा रही है जहां इनमें से कोई भी पार्टी सत्ता में नहीं है। विपक्षी दलों की पहली बैठक 23 जून को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड द्वारा पटना में आयोजित की गई थी। दूसरी बैठक 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में आयोजित की गई थी और इसकी मेजबानी कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने की थी।
मुंबई की बैठक इस मायने में भी महत्वपूर्ण होगी कि इसमें इस गठबंधन के किसी संयोजक के नाम पर फैसला हो सकता है और समन्वय समिति का भी गठन हो सकता है। इसके साथ ही इसी बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के तालमेल के संदर्भ में भी कोई रूपरेखा तैयार की जा सकती है।
विपक्ष के 26 दलों ने अगले लोकसभा चुनाव के लिए अपनी चुनावी बिसात बिछाने का आगाज करते हुए गत 18 जुलाई को ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) नाम से नए गठबंधन की घोषणा की थी ।
उन्होंने कहा था कि यह ‘इंडिया 2024 में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पराजित करेगा।
इस बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाईटेड के शीर्ष नेता नीतीश कुमार, डीएमके नेता एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आम आदमी पार्टी के नेता एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और कुछ अन्य नेता इस बैठक में शामिल हुए थे।