Home छत्तीसगढ़ मन की बात सुन ग्रामीणो ने कांवर यात्रा महोत्सव में भारी संख्या...

मन की बात सुन ग्रामीणो ने कांवर यात्रा महोत्सव में भारी संख्या में शामिल होने हुए संकल्पित

137
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

दुर्ग।देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी कार्यक्रम मन की बात के 103वां संस्करण को भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने भाजपा मध्य पाटन मंडल के ग्राम खम्हरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने उपस्थित नागरिकों को मन की बात कार्यक्रम की जानकारी दी। मन की बात कार्यक्रम के पश्चात बोल बम कांवर यात्रा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बोल बम कांवर यात्रा समिति के संयोजक श्री जिंतेंद्र वर्मा जी ने उपस्थित नागरिकों को 21 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलने वाले कांवर यात्रा की जानकारी देते हुए सभी को आमंत्रित किया। इस अवसर पर टोलाघाट में होने वाले 31000 रुद्राक्ष वितरण की जानकारी प्रदान कर जन-जन को इस बार से अवगत कराने का आह्वान किया। बैठक में प्रमुख रूप से जगदीश धुरंधर, सुखचैन साहू, टेकसिंह साहू, धरम साहू, मालवंत पटेल, मुरारी वर्मा, मुकेश यादव, युवराज बया, प्रवीण मढ़रिया, चंद्रकांत साहू, वीरेंद्र वर्मा, रतिराम साहू, प्रहलाद साहू, अर्जुन साहू, दानेश्वर धुरंधर, लखन साहू, लालाराम पटेल, किशन साहू, राहुल वर्मा, केवल देवांगन, ईश्वर निषाद, किशन साहू, रेखराम साहू, राकेश धुरंधर, संतोष साहू सहित ग्रामवासी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।