Home राजनीति भाजपा विधायक ने कर्नाटक सरकार के गिरने का दावा किया

भाजपा विधायक ने कर्नाटक सरकार के गिरने का दावा किया

114
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बेंगलुरु । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने दावा किया है कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि करीब 25 विधायक सत्तारूढ़ दल को छोड़ने के लिए तैयार हैं। बीजापुर (विजयपुरा) शहर से विधायक ने यह भी उम्मीद जताई कि भाजपा एक बार फिर से सत्ता में आएगी।
पाटिल ने विजयपुरा में जनता को संबोधित करते हुए दावा किया, “कांग्रेस कहती है कि उसने 135 सीटें जीती हैं लेकिन वे सो नहीं पा रही है। अगर 30 लोग (विधायक पार्टी को) छोड़ दें तो सरकार गिर जाएगी। 25 लोग (विधायक पार्टी छोड़ने के लिए ) तैयार हैं। कुछ मंत्री ऐसे व्यवहार कर रहे हैं जैसे उनके पास सारी शक्तियां आ गई हैं और अधिकारियों को हटा रहे हैं या स्थानांतरित कर रहे हैं।”
विजयपुरा में मुस्लिम अधिकारियों को तैनात करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने पूछा, “आप मुसलमानों को लाकर क्या कर सकते हैं? मैं विधायक हूं और उन्हें मेरी बात माननी चाहिए…अगर कोई अधिकारी हिंदुओं पर अत्याचार करने के लिए नाटक करता है…हम जनवरी में वापस आएंगे। आप गारंटी दें…यह मार्च तक हैं। आप (कांग्रेस) लोकसभा (चुनाव) से पहले (सरकार से) बाहर हो जाएंगे।”
उन्होंने कहा, “यही कारण है कि विजयपुरा के दोनों मंत्री, जो सत्ता में आने के बाद ऐसा व्यवहार कर रहे थे मानो वे ऊंची उड़ान भर रहे हों, लेकिन अब उन्होंने अपना स्वर हल्का कर लिया है… उन्हें अहसास हो गया है कि 35-40 लोग (विधायक पार्टी छोड़ने को) तैयार हैं। अगर 30-35 लोग (विधायक) तैयार हों तो सरकार चली जायेगी।
उन्होंने आरोप लगाया, “वे पैसा चाहते हैं, क्योंकि उन्होंने चुनाव में इसे खर्च किया है…” यतनाल ने आरोप लगाया कि तबादलों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और ‘गारंटी योजनाओं (चुनावी वादों) की वजह से विकास के लिए कोष की कमी के चलते विधायक नाराज़ है।
ज्ञात रहे कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने हाल में दावा किया था कि राज्य सरकार को गिराने के लिए सिंगापुर में साज़िश रची जा रही है।