Home छत्तीसगढ़ ठंढार में अतिरिक्त कक्ष भवन निर्माण का पूर्व विधायक जंघेल ने किया...

ठंढार में अतिरिक्त कक्ष भवन निर्माण का पूर्व विधायक जंघेल ने किया भूमिपूजन

118
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

खैरागढ़। खैरागढ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ठंढार में प्राथमिक शाला के अतिरिक्त भवन के लिए 15 अगस्त को भूमिपूजन हुआ। भूमिपूजन कार्यक्रम में बतौर अतिथि पूर्व विधायक गिरवर जंघेल शामिल हुए। जिन्होंने 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले कक्ष निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान पूर्व विधायक श्री जंघेल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर वर्ग की जरुरतों का ध्यान रख रही है। प्रदेश भर में स्कूल भवनों को बेहतर करने का प्रयास जारी है। जिन स्कूलों को अतिरिक्त कक्ष की जरुरत है, सरकार उनके लिए राशि स्वीकृत कर रही है। इसी कड़ी में ठंढार के प्राथमिक शाला के लिए अतिरिक्त कक्ष का निर्माण शुरू किया जा रहा है। पूर्व विधायक जंघेल ने कहा कि कक्ष का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा होगा। इससे स्कूल के बच्चों की सुविधाओं में बढोतरी होगी। इस दौरान पूर्व विधायक श्री जंघेल ने ग्रामीणों से चर्चा की उनकी मांगे और समस्याएं सुनी। जिसे जल्द पूरा करने का आश्वासन भी दिया। पूर्व विधायक को अपने बीच पाकर ग्रामीण भी उत्साहित रहे। इस दौरान लाल टारकेश्वर शाह खुसरो, गंडई नगर पंचायत अध्यक्ष चेतन देवांगन, दिलीप ओगरे, दसमत उत्तम जंघेल अध्यक्ष कृषि उपज मंडी समिति खैरागढ़, कामदेव जंघेल जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस केसीजी, पुणेन्द्र साहू अध्यक्ष किसान कांग्रेस गंडई, विक्की टंडन, अमित टंडन, सरपंच तानसेन साहू, भोज मेरावी, प्रभुराम मेरावी, खेमलाल जंघेल, हरिचंद जंघेल, आत्मा राम वर्मा, वेदांत यदुवंशी, अशोक यादव, सचिव लोकेश जंघेल, पलटू दास मानिकपुरी सहित पंचगण, क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।