Home अन्य कभी हार न मानते हुए लक्ष्य को करें पूरा: मुख्यमंत्री श्री बघेल

कभी हार न मानते हुए लक्ष्य को करें पूरा: मुख्यमंत्री श्री बघेल

110
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर : आत्मविश्वास मानसिक और शारीरिक दोनों रूपों में होती है। शारीरिक रूप से कमजोर होने से मनुष्य परेशान होता है और मानसिक रूप कमजोर होने से उसके आगे बढ़ने का हौसला टूट जाता है। दोनों ही क्षमता को प्रभावित करते है, लेकिन हमें अपने प्रयासों में कमी नहीं करनी चाहिए और हार नहीं माननी है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज शाम बस्तर में निजी टी.व्ही. चैनल द्वारा आयोजित ‘पंख- खेल उपलब्धि पुरस्कार‘ कार्यक्रम में युवाओं को सम्बोधित कर उनका हौसला आफजाई किया। उन्होंने इस दौरान छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि जो लक्ष्य तय किया है, उसे पाने के लिए रास्ता तय करना पड़ेगा। हमें विचलित नहीं होना है, बल्कि एक लक्ष्य बनाकर लगातार मेहनत करते हुए आगे बढ़ना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें युवाओं के नजरिए और उनके पक्ष को समझना होगा। बच्चों और पालकों में मधुर संबंध होने चाहिए, बात होनी चाहिए, दोनों को एक-दूसरे की बात मनानी चाहिए।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि युवा मन की चंचलता और कैरियर को लेकर उधेड़बुन के दिनों में हमें उनके साथ खड़े होने और अवसर देने की आवश्यकता है। प्रदेश की युवा ऊर्जा का सद्उपयोग कर उन्हें संस्कृति, खेलकूद, तीज-त्यौहार, से जोड़ने के लिए राजीव युवा मितान क्लब के गठन पर भी मुख्यमंत्री ने अपने विचार व्यक्त किए। इससे प्रदेश सहित वहां पूरे क्षेत्र में सकारात्मक माहौल का निर्माण हो रहा है। इस अवसर पर सांसद श्री दीपक बैज, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं खिलाड़ी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।