Home देश रैगिंग केस में 6 और अरेस्ट

रैगिंग केस में 6 और अरेस्ट

104
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

कोलकाता । कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी में रैगिंग से परेशान स्टूडेंट की मौत मामले में पुलिस ने बुधवार सुबह छह और युवकों को गिरफ्तार किया। इनमें से तीन इसी यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग के छात्र हैं, जबकि तीन पूर्व छात्र हैं। अब तक इस केस में 9 गिरफ्तारियां हो चुकी है। कोलकाता पुलिस ने बताया कि आरोपियों में सिविल इंजीनियरिंग के थर्ड ईयर का स्टूडेंट मोहम्मद आरिफ, अंकन सरदार और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के फोर्थ ईयर का स्टूडेंट मोहम्मद आसिफ अजमल शामिल है। इसके अलावा असित सरदार, सप्तक कामिल्या और सुमन नस्कर भी अरेस्ट हुए हैं, ये यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र है। तीनों कोलकाता से भाग गए थे। मंगलवार की रात पूर्बो मेदिनीपुर और साउथ 24 परगना के विभिन्न इलाकों में छापेमारी के बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया।