Home देश भारत को मिलेंगे 6 अपाचे हेलिकॉप्टर

भारत को मिलेंगे 6 अपाचे हेलिकॉप्टर

119
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली । अमेरिकी एयरक्रॉफ्ट मेकर कंपनी बोइंग ने भारतीय सेना के लिए 6 अपाचे लड़ाकू हेलिकॉप्टर्स का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। बोइंग ने साल 2020 में इंडियन एयर फोर्स को एएच-64ई मॉडल के 22 अपाचे हेलिकॉप्टर डिलीवर किए थे। इसके बाद भारतीय सेना ने बोइंग कंपनी से छह अतिरिक्त हेलिकॉप्टर बनाने का समझौता किया। इसमें पहले अपाचे हेलिकॉप्टर का प्रोडक्शन शुरू हो गया है। सभी हेलिकॉप्टर की डिलीवरी 2024 तक होनी है। इन हेलिकॉप्टर्स का निर्माण अमेरिका के एरिजोना में हो रहा है। एएच 64ई अपाचे दुनिया के सबसे एडवांस मल्टी काम्बैट हेलिकाप्टर हैं। इनमें हाईक्वालिटी नाइट विजन सिस्टम है, जिससे दुश्मन को अंधेरे में भी ढूंढा जा सकेगा। यह मिसाइल से लैस हैं और एक मिनट में 128 लक्ष्यों पर निशाना साधा जा सकता है। भारी मात्रा में हथियार ले जाने की क्षमता है। 280 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ान भर सकता है।