Home राजनीति यूपी बीजेपी संगठन में होने वाला है बड़ा बदलाव, जिलाध्यक्षों की नई...

यूपी बीजेपी संगठन में होने वाला है बड़ा बदलाव, जिलाध्यक्षों की नई लिस्ट तैयार

118
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

लखनऊ । यूपी में भाजपा संगठन में बड़े फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही हैं। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी बीजेपी नए ‎जिलाध्यक्ष बनाने जा रही है। सूत्र बता रहे हैं ‎कि यहां 20 अगस्त से पहले यूपी बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जानकारी के मुताबिक 75 जिलाध्यक्षों में से 30 से ज्यादा को बदला जाएगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल बदलाव की सूचि पर जल्द अंतिम मुहर लगाएंगे। दरअसल, बीजेपी लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में अपने संगठन के सभी कील-कांटे दुरुस्त करने में जुटी है। इसी क्रम में इस सफ्ताह के अंत तक 30 जिलाध्यक्षों को बदलने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इनकी लिस्ट भी तैयार है और बस इसपर मुहर लगना बाकी है। इसके अलावा योगी कैबिनेट में भी फेरबदल की भी सुगबुगाहट है।
इधर योगी सरकार में भी अभी 8 पद रिक्त हैं। लिहाजा ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान समेत कई अन्य भी मंत्री बन सकते हैं। इसके अलावा विभिन्न बोर्डों में भी आयोग अध्यक्ष की नियुक्ति होनी है। ले‎किन इससे पहले ‎जिला अध्यक्षों की ‎नियु‎‎क्ति हो सकती है। बता दें कि पिछले दिनों पार्टी की तरफ से एक सर्वे करवाया था। जिसमें जिलाध्यक्षों के कामकाज की रिपोर्ट मांगी गई थी। निकाय चुनावों में अच्छा परफॉर्म न करने वाले जिलाध्यक्षों की सूची भी मांगी गई थी। अब इसी रिपोर्ट के आधार पर कहा जा रहा है कि 30 या 30 से अधिक जिलाध्यक्षों को बदला जा सकता है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामांत्रो धर्मपाल जल्द ही बैठक कर अपनी मुहर लगाएंगे।