Home व्यापार सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट….

सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट….

89
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सोने की ज्वैलरी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है. गोल्ड की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है. इस हफ्ते की शुरुआत से ही सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोना सस्ता हो गया है. गोल्ड का भाव आज 58500 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल से भी नीचे फिसल गया है. ग्लोबल मार्केट में आ रही गिरावट का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिलता है.

कितना गिरा सोने-चांदी का भाव?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोना 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 58,449 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. इसके अलावा चांदी भी 0.01 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 69714 रुपये प्रति किलो ग्राम के लेवल पर है.

ग्लोबल मार्केट में क्या है गोल्ड का हाल?

ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से नरमी देखने को मिल रही है. कॉमैक्स पर गोल्ड 1922 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. इसके अलावा चांदी भी हल्की गिरावट के साथ में 22.5 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड कर रहा है.

22 कैरेट गोल्ड का भाव

22 कैरेट गोल्ड की बात की जाए तो दिल्ली में इसका भाव 54,250 रुपये, मुंबई में 54,100 रुपये, कोलकाता में 54,100 रुपये, लखनऊ में 54,250 रुपये, बैंगलोर में 54,100 रुपये, जयपुर में 54,250 रुपये, पटना में 54,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है.

24 कैरेट गोल्ड का भाव कितना है?

इसके अलावा 24 कैरेट गोल्ड का भाव दिल्ली में 59,170 रुपये, 59,020 रुपये, 59,020 रुपये और लखनऊ में 59,170 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है.

खरीदारी से पहले चेक कर लें ये बात

अगर आप भी मार्केट में सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो हॉलमार्क देखकर ही गोल्ड की खरीदारी करें. सोने की शुद्धता को चेक करने के लिए आप सरकारी ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ‘BIS Care app’ के जरिए आप गोल्ड की प्‍योरिटी चेक कर सकते हैं कि वह असली है या फिर नकली. इसके अलावा आप इस ऐप के जरिए शिकायत भी कर सकते हैं.