Home राजनीति राकांपा प्रमुख ने कांग्रेस के दावे को किया खारिज, कहा- नहीं मिला...

राकांपा प्रमुख ने कांग्रेस के दावे को किया खारिज, कहा- नहीं मिला भाजपा से कोई ऑफर

83
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मम्बई । महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक के बीच राकांपा सुप्रीमो शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। छत्रपति संभाजी नगर में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि पिछले आठ-10 दिनों से मैं पूरे महाराष्ट्र में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल रहा हूं। दो दिन पहले सोलापुर के सांगोला इलाके में कम से कम 1000 लोगों ने अलग-अलग जगहों पर मेरी कार रोकी। पुणे, सतारा और अन्य स्थानों पर पार्टी के कई कार्यकर्ता मुझसे मिलने आए। मैं कल बीड का दौरा करूंगा।
उन्होंने कहा, इंडिया की अगली बैटक मुंबई में होगी। भाजपा और उनके साथी विपरीत काम कर रहे हैं। भाजपा से लडऩे के लिए सफल रणनीति बनाएंगे। पवार ने यह भी कहा कि विभाजन दिवस मनाने का फैसला गलत था। भाजपा लोगों में दरार पैदा करना चाहती है और लोगों को धर्म, समुदाय के आधार पर बांट रही है।
राकांपा प्रमुख ने आगे कहा, भाजपा सरकारों को अस्थिर कर रही है। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में सरकारों को अस्थिर किया गया गया। मणिपुर हिंसा को लेकर उन्होंने कहा, मणिपुर संवेदनशील राज्य है और वहा अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वहां की महिलाओं पर अत्याचार भयावह है। प्रधानमंत्री को मणिपुर पर और बोलना चाहिए था।