Home खेल एशिया कप 2023 की टीम से निकाला जाएगा टीम इंडिया के ये...

एशिया कप 2023 की टीम से निकाला जाएगा टीम इंडिया के ये खिलाड़ी….

122
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

एशिया कप 2023 का आगाज 30 अगस्त से पाकिस्तान और श्रीलंका की धरती पर होने जा रहा है. एशिया कप 2023 से पहले एक चौंकाने वाला अपडेट सामने आ रहा है. दरअसल, टीम इंडिया के एक स्टार खिलाड़ी को एशिया कप 2023 की टीम से ड्रॉप किया जा सकता है. एक रिपोर्ट में इस बात को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है. बता दें कि एशिया कप 2023 पाकिस्तान और श्रीलंका की मेजबानी में 30 अगस्त से 17 सितंबर तक खेला जाएगा. टूर्नामेंट में 6 टीमें भाग लेंगी. कुल 13 मैच खेले जाएंगे.

एशिया कप 2023 की टीम से निकाला जाएगा टीम इंडिया का ये स्टार खिलाड़ी!

TOI की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को एशिया कप 2023 की टीम से बाहर किया जा सकता है. वेस्टइंडीज के दौरे पर संजू सैमसन के पास खुद को साबित करने का अच्छा मौका था, लेकिन वह चूक गए. वेस्टइंडीज के दौरे पर संजू सैमसन ने 2 वनडे मैचों में केवल 1 और 51 रन ही बनाए. संजू सैमसन की सबसे बड़ी कमजोरी ये रही है कि वह एक मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हैं और इसके बाद अगले 5 मैचों में फ्लॉप हो जाते हैं. वेस्टइंडीज के दौरे पर वनडे सीरीज के बाद खेली गई टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भी संजू सैमसन पस्त नजर आए. संजू सैमसन ने खराब प्रदर्शन करते हुए तीन टी20 मैचों में 12, 7 और 13 के स्कोर बनाए.

सामने आया ये बड़ा अपडेट

एक सूत्र ने टीओआई को बताया, ‘एशिया कप 2023 के लिए भारत की वनडे टीम से सेलेक्टर्स संजू सैमसन को बाहर कर सकते हैं.’ एशिया कप 2023 के लिए वनडे टीम की घोषणा 20 अगस्त (रविवार) को होने की संभावना है. एशिया कप 2023 की शुरुआत 30 अगस्त को मुल्तान में होगी, जिसमें भारत का पहला मैच 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ है. सूत्र ने कहा, ‘वर्ल्ड कप की टीम चुनने से पहले अभी सेलेक्टर्स का ध्यान एशिया कप के लिए टीम इंडिया चुनने पर है. एशिया कप 2023 के लिए केएल राहुल और ईशान किशन की वापसी के बाद संजू सैमसन के लिए एशिया कप की टीम में जगह बनाना मुमकिन नहीं होगा.

सूत्र ने किया बड़ा दावा

सूत्र ने कहा, ‘बीसीसीआई खिलाड़ियों की फिटनेस के बारे में बेहतर विचार करने में समय ले रहा है. राहुल काफी हद तक फिट हैं, और विकेटकीपिंग भी कर रहे हैं, जबकि श्रेयस अय्यर (पीठ की चोट के लिए ऑपरेशन) अभी भी 100% फिट नहीं हैं. वेस्टइंडीज दौरे से वापस आने वाले खिलाड़ियों की फिटनेस का आकलन भी टीम और एनसीए के फिजियो द्वारा किया जाएगा. इसलिए एशिया कप 2023 के लिए टीम घोषित करने में देरी हुई है.’ संजू सैमसन वेस्टइंडीज में सफेद गेंद वाली टीम का हिस्सा थे. उन्हें मौके मिले, लेकिन वे इसका फायदा नहीं उठा सके. संजू सैमसन ने गलत शॉट खेले.