Home खेल टीम इंडिया में अचानक हुई इन प्लेयर्स की एंट्री….

टीम इंडिया में अचानक हुई इन प्लेयर्स की एंट्री….

146
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि भारतीय टीम की आलोचना करना सही नहीं है, खासकर हाल में टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार के बाद, क्योंकि इस सीरीज के दौरान काफी सकारात्मक पक्ष रहे. भारत की युवा टीम को टी20 सीरीज में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा. इससे पहले टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज 1-0 जबकि वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी. हालांकि अश्विन ने कहा कि युवा खिलाड़ियों के लिए कैरेबिया में खेलना आसान नहीं था.

टीम इंडिया में अचानक हुई इन खतरनाक प्लेयर्स की एंट्री

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘सोशल मीडिया पर टीम की आलोचना करना बेहद आसान है, क्योंकि वे ऐसी टीम से हार गए जिसने पिछले टी20 वर्ल्ड कप (सुपर 12) और 50 ओवर के वर्ल्ड कप (इस साल होने वाले) के लिए क्वालीफाई नहीं किया. सभी देशों के मैदान के कुछ रहस्य होते हैं. स्थानीय खिलाड़ी मेहमान टीम के खिलाड़ियों की तुलना में इन छोटी चीजों को कहीं बेहतर जानते हैं, विशेषकर तब जब मेहमान टीम के खिलाड़ी युवा हों. जब मैंने पहली बार वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था तो मुझे कई छोटी-छोटी चीजें सीखनी पड़ी थी.’ अश्विन ने कहा, ‘बहुत से युवाओं ने जब पहली बार वेस्टइंडीज का दौरा किया तो उन्होंने बहुत सी चीजें सीखी होंगी. वे क्रिकेटर के रूप में बेहतर बनेंगे. वे निश्चित रूप से बेहतर होंगे. जाहिर है सीरीज हारने के बाद, कई लोग आलोचना कर रहे हैं और परेशान हैं. यह ठीक है और समझ में आता है. मुझे लगता है कि यह उचित है, लेकिन हम इस हार को दो दृष्टिकोण से देख सकते हैं. कई खिलाड़ियों ने भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया.’

अश्विन ने कुछ युवाओं की प्रशंसा की जिनके बारे में उनका मानना है कि वे भारतीय टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. उन्होंने युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की विशेष तौर पर प्रशंसा की जो टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय रहे. इसके अलावा उन्होंने युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की भी सराहना की. उन्होंने कहा, ‘तिलक वर्मा का एक बल्लेबाज के रूप में उभरना (सकारात्मक है). अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय में उसने गेंद से भी कमाल दिखाया. सूर्यकुमार यादव ने टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन जारी रखा – उनकी बेखौफ बल्लेबाजी.’

इस स्पिनर ने कहा, ‘शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने हमें चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय में जीत दिलाई. जायसवाल ने अपने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में अच्छा नहीं खेला लेकिन इससे परेशान नहीं हुए. उनके दृष्टिकोण ने हमें आश्चर्यचकित कर दिया कि क्या वह टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी का भविष्य हैं.’ अश्विन ने साथी युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की भी काफी सराहना की जिन्होंने घरेलू वनडे मैच के दौरान नॉर्थम्पटनशायर के लिए 274 रनों की पारी खेलकर सुर्खियां बटोरीं. घुटने की चोट के कारण बाकी सत्र से बाहर होने से पहले पृथ्वी ने अगले मैच में एक और प्रभावशाली शतक जमाया. अश्विन उनके शॉट और बल्ले की स्विंग से आश्चर्यचकित थे और उन्होंने उन्हें ‘उत्कृष्ट प्रतिभाशाली खिलाड़ी’ बताया.