Home छत्तीसगढ़ मानिकपुर के ग्रामीणों ने रखी शिक्षक की मांग, पूरा नहीं होने पर...

मानिकपुर के ग्रामीणों ने रखी शिक्षक की मांग, पूरा नहीं होने पर स्कूल में लगाएंगे ताला

92
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

छुरिया। छुरिया विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत धनगांव के आश्रित ग्राम मानिकपुर के प्राथमिक शाला में 46 बच्चे अध्ययन रत है। इस शाला में मात्र एक ही शिक्षक प्रधानपाठक के रूप में पदस्थ है, जिन्हें शासकीय कार्यों से ही समय नहीं मिल पाता, यह बताना अत्यंत लाजिमी है कि एक ही शिक्षक 5 कक्षायें पर अध्यापन कार्य कैसे कर सकता है। ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से शिक्षक की माँग करते आ रहे है। शिक्षक की इन समस्या से क्षेत्रीय विधायक को भी अवगत कराया जा चुका है, फिर भी विधायक की निष्कि्रयता की हद हो गई। ग्रामीणों ने अपने आवेदन में शिक्षक की माँग अतिशीघ्र पूरा नहीं किया गया तो शाला में ताला बंदी किये जाने का उल्लेख किया गया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देने ग्रामीणों के साथ संजय कुमार सिन्हा महामंत्री, कांता साहू उपाध्यक्ष जिला भाजयुमो, मोनू गुप्ता, भूखन धनकर, योगेश देवांगन, देवीराम, द्वारका मंडावी, नंदू लाल, धनाजीत मरकाम, शिव प्रसाद, नरेश, उजियार पन्द्रो, रमेश, प्रमोद कुमार, जग्गू राम देवांगन सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या उपस्थित रहे।