Home अन्य वायरल आदेश फर्जी, सचिव ने दी जानकारी

वायरल आदेश फर्जी, सचिव ने दी जानकारी

85
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सामान्य विभाग के सचिव ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों के संबंध में ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया

रायपुर,  सोशल मीडिया में प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों के संबंध में एक आदेश वायरल हुआ है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने बताया कि यह फर्जी आदेश है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया में एक फर्जी आदेश वायरल हुआ है जिसमें कहा गया है कि राज्य शासन के विभिन्न विभाग के पदों में विशेष भर्ती अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों की विभागीय परीक्षा में अनुतीर्ण विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर दिया जाएगा।

डा. सिंह ने बताया कि इस फर्जी आदेश में यह लिखा है कि विभागवार परीक्षा में 205 अभ्यर्थी शामिल हुए जिसमें 182 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए और शेष 23 अनुत्तीर्ण हुए। अनुत्तीर्ण अभ्यर्थियों को परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि से 15 दिवस के भीतर द्वितीय अवसर प्रदान करते हुए अंतिम परीक्षा परिणाम 20 नवंबर तक घोषित कर परिणाम की एक प्रति कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

डा. सिंह ने बताया कि यह आदेश पूरी तरह से फर्जी है और इसमें मनगढ़ंत बात लिखी है जिसका खंडन विभाग द्वारा किया जाता है।