Home देश छात्राओं पर मिर्ची पाउडर का स्प्रे….. अस्पताल में भर्ती किया

छात्राओं पर मिर्ची पाउडर का स्प्रे….. अस्पताल में भर्ती किया

101
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

पणजी । गोवा के बिचौलिम में एक उच्च माध्यमिक स्कूल में कुछ छात्राओं पर सहपाठी विद्यार्थियों ने शरारत में मिर्ची पाउडर (पेपर) का स्प्रे किया, जिससे कम से कम 11 छात्राओं को अस्पताल में भर्ती किया गया है।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब छात्राएं कक्षा में थीं तब यह घटना हुई। उन्होंने कहा, स्कूल प्रबंधन से मिली शिकायत के मुताबिक, कुछ विद्यार्थियों ने शरारत में छात्राओं पर मिर्च पाउडर का स्प्रे कर दिया जिसके बाद कुछ छात्राओं को बेचैनी और सांस लेने में परेशानी शुरू हुई। उन्होंने बताया, शुरू में 11 लड़कियों को बिचोलिम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और उसमें तीन को बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जिला अस्पताल पहुंचे बिचोलिम विधायक डॉ. चंद्रकांत शेट्टी ने कहा कि वहां भर्ती सभी छात्राओं की हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि दो लड़कियों को छोड़कर सभी को जल्द छुट्टी दे दी जाएगी। विधायक ने कहा कि पुलिस ने स्कूल प्रबंधन से एक अनुशासनात्मक समिति गठित करने और घटना की जांच करने को कहा है। उन्होंने कहा, शुरुआती जांच से पता चला है कि कुछ विद्यार्थियों ने कक्षा के बाहर से खिड़की से मिर्च पाउडर का स्प्रे कर दिया। विधायक के मुताबिक, प्रबंधन ने पुलिस को बताया है कि वह पहले ही चार विद्यार्थियों को उनके कदाचार के लिए स्कूल से निलंबित कर चुका है।
गोवा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित पाटकर ने पार्टी विधायक कार्लोस फरेरा के साथ जिला अस्पताल में छात्राओं से मुलाकात की।