Home देश मणिपुर :भूस्खलन से राजमार्ग बंद, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने की...

मणिपुर :भूस्खलन से राजमार्ग बंद, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका

63
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

हिंसा की मार झेल रहे मणिपुर पर एक और मुसीबत आ गई है। भारी बारिश के कारण मणिपुर के नोनी जिले में बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ, जिससे इंफाल-सिलचर राजमार्ग बंद हो गया है। इसके कारण राजमार्ग के विभिन्न हिस्सों में कम से कम 500 ट्रक फंसे हुए हैं। हिंसा प्रभावित राज्य में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है।

अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर इरांग और अवांगखुल भाग 2, खोंगसांग और रंगखुई गांव के बीच हुआ। अधिकारियों ने कहा कि सड़क को साफ करने और यातायात फिर से शुरू करने के लिए काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है।