Home राजनीति सीताराम येचुरी समेत चार सीपीआईएम नेता मणिपुर रवाना

सीताराम येचुरी समेत चार सीपीआईएम नेता मणिपुर रवाना

164
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मणिपुर राज्य बीती तीन मई से जातीय हिंसा की आग में झुलस रहा है। मणिपुर मुद्दे पर संसद में भी खूब हंगामा। अब सीपीआई (एम) (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्कसिस्ट)) के नेताओं का एक दल मणिपुर रवाना हुआ है। सीपीआई (एम) महासचिव सीताराम येचुरी की अध्यक्षता में चार नेताओं का ये दल 18 अगस्त से 20 अगस्त तक राज्य के दौरे पर रहेगा।मणिपुर दौरे पर जाते हुए मीडिया से बात करते हुए सीताराम येचुरी ने कहा कि ‘हम मणिपुर के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए मणिपुर जा रहे हैं और उन्हें बताएंगे कि भारत उनके साथ है। मणिपुर के मुख्यमंत्री को पद से हटाया जाना चाहिए। राज्य में शांति बहाली के लिए जो हो सकता है, हम वो करेंगे। राज्य के हालात काफी खतरनाक हैं और देश की एकता के लिए इसे नियंत्रित करना जरूरी है।’