Home देश असम पुलिस ने कफ सिरप को लेकर की बड़ी कार्रवाई

असम पुलिस ने कफ सिरप को लेकर की बड़ी कार्रवाई

115
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

असम पुलिस ने गुरुवार रात असम-त्रिपुरा सीमा पर करीमगंज जिले के चुराइबारी इलाके में एक ट्रक से 4 करोड़ रुपये के बाजार मूल्य की 61,000 प्रतिबंधित कफ सिरप की बोतलें जब्त की। इसकी जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर को भी पकड़ लिया, जिसकी पहचान विश्वजीत बिस्वास के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चुराइबारी इलाके में एक ट्रक को रोका।

करीमगंज जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रताप दास ने कहा, ड्रग्स के खिलाफ हमारा अभियान जारी है। कल रात, हमने एक ट्रक को रोका था। हमने ट्रक से 61,000 प्रतिबंधित कफ सिरप की बोतलें बरामद कीं और उन्हें जब्त कर लिया। हमने ट्रक के ड्राइवर को भी पकड़ लिया है। जब्त की गई कफ सिरप की बोतलों की बाजार कीमत करीब 4 करोड़ रुपये आंकी गई है।