Home राजनीति बीजेपी की फायर ब्रांड नेता व MP की पूर्व CM उमा भारती...

बीजेपी की फायर ब्रांड नेता व MP की पूर्व CM उमा भारती ने मांगे 19 टिकिट,BJP अध्यक्ष BD शर्मा को भेजी सूची वायरल

129
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मध्य प्रदेश. मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपने समर्थकों में सांची से मुदित शेजवार और सिलवानी से ठाकुर भगवान सिंह लोधी का टिकिट मानकर भाजपा में हलचल मचा दी है

भारतीय जनता पार्टी में अच्छा खासा रुतबा रखने वाली बीजेपी की फायर ब्रांड नेता व मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के नाम से एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह पत्र उमा भारती ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के नाम लिखा है. इस पत्र के माध्यम से पूर्व सीएम उमा भारती ने बीजेपी से अपने 19 समर्थकों के लिए टिकट मांगे हैं. इस पत्र में पूर्व सीएम उमा भारती ने लिखा है कि कुछ और नाम मैं अगली सूची में भेजूंगी. पूर्व सीएम भारती के इस पत्र ने मध्य प्रदेश बीजेपी की सियासत में हलचल मचा दी है।

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपने समर्थकों के लिए जो 19 टिकट मांगे हैं, उनमें सीहोर विधानसभा से गौरव सन्नी महाजन, सागर देवी से दीवान अर्जुन सिंह, छतरहपुर बिजावर या राजनगर से बाला पटेल, निवाड़ी से अखिलेश अयाची, पौहरी से नरेन्द्र बिरथरे, भोपाल दक्षिण-पश्चिम से शैलेन्द्र शर्मा, सिलवानी से ठा. भगवान सिंह लोधी, खरगोन कसरावर से वीरेन्द्र पाटीदार, बहौरी बंद से राकेश पटेल, जबलपुर उत्तर-मध्य से शरद अग्रवाल, भिण्ड मैहगांव से देवेन्द्र सिहं नरवरिया, सतना से ममता पाण्डे, इछावर से डॉ. अजय सिंह पटेल, सांची से मुदित शेजवार, गंजबसौदा से हरिसिंह कक्काजी, लहार से रसाल सिंह, उज्जैन बडऩगर से संजय पटैल चीकली वाले, बैतूल प्रॉपर से योगी खण्डेवाल, डिण्डोरी से दुलीचंद उरैती शामिल हैं।

सीएम के जिले में दो टिकट

बता दें पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर की चार विधानसभाओं में दो टिकट मांगे हैं. इन दो टिकटों में इछावर विधानसभा और सीहोर विधानसभा शामिल हैं. इछावर विधानसभा से पूर्व सीएम उमा भारती ने डॉ. अजय सिंह पटेल के लिए टिकट मांगा है. खास बात यह है कि बीते 40 सालों से इछावर विधानसभा में बीजेपी केवल और केवल करण सिंह वर्मा पर ही विश्वास जताती आ रही है. इस विश्वास का खामियाजा बीजेपी को यह हुआ कि अब तक इछावर विधानसभा से बीजेपी का दूसरा कोई बड़ा नेता उभरकर जिले व प्रदेश की राजनीति में नहीं आ सका है।

इसी तरह पूर्व सीएम उमा भारती ने दूसरा टिकट सीहोर विधानसभा से मांगा है. सीहोर विधानसभा से पूर्व सीएम उमा भारती ने गौरव सन्नी महाजन के लिए टिकट मांगा है. बता दें गौरव सन्नी महाजन बीजेपी के पुराने घरानों में शामिल हैं. महाजन परिवार जनसंघ-बीजेपी के गठन से ही शामिल रहा है. खास बात यह है कि सीहोर विधानसभा में बीते 33 सालों में बीजेपी को कोई मूल बीजेपी के प्रत्याशी नहीं मिल सका है. इन 33 सालों में बीजेपी सीहोर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से आए प्रवासी नेताओं के भरोसे ही चली आ रही है।