Home देश क देश-एक चुनाव: कोविंद की अध्यक्षता वाली कमेटी का ऐलान

क देश-एक चुनाव: कोविंद की अध्यक्षता वाली कमेटी का ऐलान

98
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली । केंद्र की मोदी सरकार ने वन नेशन, वन इलेक्शनकी दिशा में एक और कदम आगे बढ़ा दिया है। लॉ मिनिस्ट्री ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी है। इसके साथ ही कमेटी के सदस्यों के नामों की घोषणा भी कर दी है। एक राष्ट्र, एक चुनाव पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, अभी एक समिति का गठन किया गया है। समिति की एक रिपोर्ट आएगी जिस पर चर्चा होगी। संसद परिपक्व है और वहां चर्चा होगी। घबराने की जरूरत नहीं है…भारत को लोकतंत्र की जननी कहा जाता है, यहां विकास हुआ है…मैं संसद के विशेष सत्र के एजेंडे पर चर्चा करूंगा।रामनाथ कोविंद (पूर्व राष्ट्रपति)चेयरमैन हैं। सदस्यों में अमित शाह (गृहमंत्री), अधीर रंजन चौधरी (लोकसभा में विपक्ष के नेता), गुलाम नबी आजाद (पूर्व नेता प्रतिपक्ष, राज्यसभा), एनके सिंह (15वें फाइनेंस कमीशन के पूर्व चेयरमैन), सुभाष कश्यप (पूर्व महासचिव, लोकसभा), हरीश साल्वे (सीनियर एडवोकेट)और संजय कोठारी (पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त) शमिल हैं।