Home व्यापार नई नेकेड बाइक अपाचे आरटीआर 310 लॉन्च

नई नेकेड बाइक अपाचे आरटीआर 310 लॉन्च

82
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली । ऑटोमोबाइल सेक्टर की कंपनी टीवीएस ने भारतीय बाजार में अपनी नई नेकेड मोटरसाइकिल अपाचे आरटीआर 310 को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक को बिक्री के लिए 2.43 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। नई अपाचे आरटीआर 310 कंपनी की फुल फेयरिंग वाली स्पोर्ट्स बाइक आरआर 310 से प्रेरित है। स्पोर्टी लुक, एडवांस फीचर्स और दमदार इंजन से लैस इस बाइक में कुछ ऐसे फीचर्स दिए हैं जो अबतक किसी और टू-व्हीलर कंपनी ने अपनी बाइक में इस्तेमाल नहीं किया था। टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 कंपनी के लाइनअप में सबसे पॉवरफुल और एडवांस बाइक है। यह बाइक अपाचे 310 के मुकाबले पूरे 29,000 रुपये सस्ती है। बाइक में सबसे खास फीचर इसमें दिए गए वेन्टीलेटेड सीट हैं तो जो मौसम के अनुसार सीट को ठंडा या गर्म रखते हैं। इस बाइक के साथ और भी बहुत कुछ है। तो चलिए जानते हैं। अपाचे आरटीआर 310 में कंपनी ने 312 सीसी क्षमता का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया है। यह इंजन बीएमडब्ल्यू जी 310 में भी मिलता है।
अपाचे में लगा यह इंजन 35.6एचपी की पावर और 28.7 एनएम का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। परफॉरमेंस बाइक होने के नाते इसमें स्लीपर और असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसकी टॉप स्पीड 150 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं यह महज 2 सेकंड में 45.6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है।बाइक के वजह को हल्का रखने के लिए इसे ट्रेलिस फ्रेम पर तैयार किया गया है। बाइक के आधे फ्रेम को एल्युमीनियम से बनाया गया है। यह फ्रेम बाइक को स्पोर्टी लुक देने के साथ ही हाई स्पीड पर बेहतर स्टेबिलिटी भी देता है।
कंपनी ने बाइक में सामने अपसाइड डाउन टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन का इस्तेमाल किया है। सस्पेंशन सेटअप पूरी तरह एडजस्टिबल हैं। अपाचे आरटीआर 310 में 17 इंच के रेडियल टायर दिए गए हैं। इसके अलावा कंपनी बाइक में 5 अलग-अलग राइडिंग मोड्स भी दे रही है। इनमें अर्बन, रेन, स्पोर्ट, ट्रैक और सुपरमोटो मोड शामिल हैं। बाइक में 5.0 इंच का टचस्क्रीन टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है। इससे बाइक के कई फीचर्स को कंट्रोल करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा अपाचे आरटीआर 310 में एक और महत्वपूर्ण फीचर, टीपीएमएस को भी शामिल किया है। यह फीचर बाइक के टायर में एयर प्रेशर को मॉनिटर करता है। बाइक में बाई-डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर भी मिलता है जिससे गियर बदलने में आसानी होती है।
कंपनी के अनुसार टीवीएस की यह नई बाइक 30 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज दे सकती है जो कि अराई प्रमाणित है। बाइक में 11 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।बाइक में फुल एलईडी लाइटिंग के साथ डुअल चैनल एबीएस भी दिया गया है। तेज स्पीड में कॉर्नरिंग को बेहतर बनाने के लिए बाइक में कॉर्नरिंग एबीएस फीचर भी मिलता है। इसके सबसे यूनिक फीचर में क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम शामिल है जिससे बाइक की सीट को गर्मियों में ठंडा और सर्दियों में गर्म किया जा सकता है।