Home मनोरंजन एल्विश यादव और उर्वशी के गाने ‘हम तो दीवाने’ का टीजर हुआ...

एल्विश यादव और उर्वशी के गाने ‘हम तो दीवाने’ का टीजर हुआ आउट

72
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

कुछ दिनों पहले ही बिग बॉस ओटीटी 2 के अभिषेक मल्हान और जिया शंकर के गाने ‘जुदाईयां’ ने फैंस के दिलों के तार को हिलाकर रख दिया था। यूट्यूब पर एक दिन में उनके गाने को 10 मिलियन से अधिक व्यूज मिले थे। अभिषेक मल्हान के बाद अब उनके खास दोस्त और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव ने ‘सिस्टम’ को हिलाने की पक्की तैयारी कर ली है।

एल्विश यादव पिछले काफी समय से अपने गाने को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस गाने में उनके साथ उर्वशी रौतेला नजर आ रही हैं। उनके गाने ‘हम तो दीवाने’ की पहली झलक ऑडियंस के सामने आ चुकी है, जिसने पूरी तरह से फैंस में दीवानगी जगा दी है।

उर्वशी रौतेला के साथ दिखा एल्विश यादव का रोमांस

अपने देसी अंदाज से हर किसी का दिल जीतने वाले फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव के 1 मिनट के वीडियो ने ही फैंस के क्रेज को बढ़ा दिया है। अब दर्शक उनके और उर्वशी रौतेला के रोमांटिक ट्रैक ‘हम तो दीवाने’ का पूरा वीडियो आउट होने का इंतजार कर रहे हैं।

इस 1 मिनट के वीडियो की शुरुआत में ही एल्विश यादव कहते हैं कि ‘बेटे सिस्टम बताया न करें, बल्कि दिखाया करे हैं, तुम गाड़ी निकालो”। इसके बाद यासिर देसाई की आवाज में रोमांटिक ट्रैक के साथ ही एल्विश और उर्वशी के रोमांस की एक छोटी सी झलक देखने को मिल रही है।

एल्विश के गाने का टीजर देख क्रेजी हुए फैंस

एल्विश यादव और उर्वशी रौतेला के रोमांटिक ट्रैक का टीजर रिलीज हुए एक घंटा ही हुआ है और इसे यूट्यूब पर इसे 5 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और फैंस कमेंट बॉक्स में यासिर की आवाज और एल्विश की एक्टिंग पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “वाऊ, ये गाना 2000 के दशक की वाइब दे रहा है। पूरा वीडियो देखने का इंतजार नहीं कर सकते हैं। एल्विश यादव बहुत ही हैंडसम लग रहा है”। दूसरे यूजर ने लिखा, “इस गाने में दोनों आर्टिस्ट के बीच की केमिस्ट्री जबरदस्त है”। अन्य यूजर ने लिखा, “हम तो एल्विश भाई के दीवाने हो गए हैं”।