Home मनोरंजन करण जौहर ने आलोचनाओं पर दी प्रतिक्रिया

करण जौहर ने आलोचनाओं पर दी प्रतिक्रिया

102
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

करण जौहर बॉलीवुड के चर्चित निर्माता-निर्देशकों में शुमार हैं। एक तरफ अपनी फिल्मों को लेकर उनकी तारीफ होती हैं, तो दूसरी तरफ उनकी आलोचना करने वाले भी कम नहीं हैं। सबसे बड़ी बात करण पर अक्सर भाई-भतीजावाद को बढावा देने के आरोप लगते रहते हैं। करण भी इस बात को बखूबी जानते हैं कि कुछ लोग उनकी आलोचना करते हैं और उनसे नफरत करते हैं। इस बारे में हाल ही में उन्होंने चुप्पी तोड़ी।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करण जौहर ने कहा कि उनसे नफरत करना कूल है। निर्देशक ने आगे कहा, ‘मैं 50 की उम्र में कैमरे के सामने पाउट बनाता हूं। चमकीले कपड़े पहनता हूं और रेड कारपेट पर वॉक करता हूं। मैं चैट शो पर आता हूं, खूब ठहाका लगाकर हंसता हूं, यह कई बार गुस्से वाली बात हो सकती है। मैं हर जगह हूं। आप टीवी खोलेंगे तो वहां एड करता दिखूंगा और रियलिटी शो में भी। टॉक शो को हॉस्ट करता भी दिखूंगा।’

करण ने आगे कहा, ‘मैं उन लोगों के लिए परेशानी की वजह हो सकता हूं, जो मुझे एक इंसान के तौर पर नहीं जानते। किसी व्यक्ति से नफरत करना कूल है, क्योंकि आप उन्हें नहीं जानते हैं। मैं समझता हूं कि मुझे नफरत क्यों मिलती है?

करण ने यह तो स्पष्ट किया ही कि लोग उनसे नफरत क्यों करते हैं? साथ ही उन्होंने नफरत करने वाले लोगों को मैसेज भी दिया। उन्होंने कहा, ‘बस यह जान लें कि मैं भी आपकी तरह ही कमजोर हूं, मैं भी आपकी तरह भावनात्मक रूप से नाजुक हूं, प्यार में मेरा दिल कई बार टूटा है। मैं एक सिंगल पेरेंट हूं, जो मेहनती है’।

करण जौहर ने कहा, ‘मैंने अपने पिता को बहुत कम उम्र में खो दिया, छोटी उम्र में से मैं काफी कठिन मेहनत कर रहा हूं। मैं भी बाकी सबकी तरह ही हूं। मेरी जिंदगी में आए लोगों और मुझसे नफरत करने वाले लोगों से मैं यही कहना चाहता हूं कि मुझे सिर्फ एक मौका दीजिए, मैं नफरत करने लायक नहीं हूं। मुझे लगता है कि ढेर सारा प्यार है, जो मुझे देना है’।