Home खेल बारिश करेगी तीसरे वनडे मैच का मजा किरकिरा? जानें रहेगा मौसम का...

बारिश करेगी तीसरे वनडे मैच का मजा किरकिरा? जानें रहेगा मौसम का हाल

181
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी टीम इंडिया तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। टीम इंडिया की निगाहें कंगारू टीम का सूपड़ा साफ करने पर होगी। विराट कोहली, रोहित शर्मा समेत सीनियर प्लेयर्स पहले दो वनडे में आराम करने के बाद टीम में लौटेंगे। वहीं, शुभमन गिल और शार्दुल ठाकुर को आराम दे दिया गया है।

कैसे रहेगा राजकोट में मौसम?

राजकोट में तीसरे वनडे मुकाबले के दिन मौसम ज्यादातर साफ रहने की उम्मीद है। यानी क्रिकेट फैन्स को पूरे मैच का लुत्फ उठाने का मौका होगा। बारिश होने की संभावना महज 20 प्रतिशत है। यानी इंद्र देव के कम से कम राजकोट में बरसने के चांस बेहद कम हैं। इंदौर में खेले गए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भी बारिश ने बीच-बीच में खलल डाली थी, जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुईस नियम के तहत टारगेट देना पड़ा था।

कैसी खेलती है राजकोट की पिच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच सीरीज का तीसरा मैच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है। गेंद बल्ले पर काफी अच्छी तरीके से आती है और इस ग्राउंड पर शॉट्स खेलना भी काफी आसान होता है। गेंदबाजों के लिए राजकोट में रनों पर लगाम लगाना एक बड़ा चैलेंज रहता है।

क्या कहते हैं आंकड़े?

राजकोट के इस मैदान पर अब तक कुल तीन वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें से तीनों ही मैचों में जीत पहले बैटिंग करने वाली टीम के हाथ लगी है। यानी टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला यहां पर फायदे का सौदा रहा है। चेज करते हुए अब तक कोई भी टीम इस ग्राउंड पर एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। पहले पारी में एवरेज स्कोर 311 का रहा है, जबकि दूसरी इनिंग में औसतन स्कोर 290 का रहा है।