Home खेल वर्ल्ड कप मेंभारत के लिए ‘एक्स फैक्टर’ साबित होगा ये खिलाड़ी

वर्ल्ड कप मेंभारत के लिए ‘एक्स फैक्टर’ साबित होगा ये खिलाड़ी

99
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

वर्ल्ड कप 2023 में भारत को अपना पहला ही मैच वनडे की सबसे मजबूत टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को खेलना है. भारत को ICC वर्ल्ड कप 2023 का खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. एक खिलाड़ी ऐसा है, जो अकेले दम पर टीम इंडिया को ICC वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी जिता सकता है. ICC वर्ल्ड कप 2023 में ये खिलाड़ी ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ बनने का भी प्रबल दावेदार है.

टीम इंडिया का एक क्रिकेटर ऐसा है, जो मैदान पर तीन खिलाड़ियों का रोल निभाने का टैलेंट रखता है. ICC वर्ल्ड कप 2023 के दौरान हर मैच की प्लेइंग इलेवन में इस खिलाड़ी की जगह बिल्कुल पक्की है. कप्तान रोहित शर्मा भी इस खिलाड़ी को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप नहीं कर पाएंगे. टीम इंडिया का ये खिलाड़ी बेहतरीन बल्लेबाज, घातक गेंदबाज और फुर्तीले फील्डर का कम्पलीट पैकेज है. ये खिलाड़ी ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करता है और गेंदबाज के रूप में विरोधियों के लिए सबसे बड़ा काल साबित होता है. फील्डिंग के दौरान भी इस खिलाड़ी की फुर्ती के आगे विरोधी टीम के बल्लेबाज रन चुराने का रिस्क भी नहीं लेते हैं. ये धुरंधर खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा हैं.

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों ही डिपार्टमेंट में बहुत दक्ष हैं. ICC वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भारत की दुश्मन टीमों को रवींद्र जडेजा से बहुत संभलकर रहना होगा. भारत के स्पिन के अनुकूल हालात में रवींद्र जडेजा बेहद खतरनाक खिलाड़ी हैं. रवींद्र जडेजा ने टीम इंडिया के लिए 186 वनडे मैचों में 204 विकेट झटके हैं. इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने वनडे में कुल 2636 रन भी बनाए हैं. रवींद्र जडेजा के नाम वनडे इंटरनेशनल में 13 अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है. रवींद्र जडेजा इसके अलावा वनडे इंटरनेशनल में गेंदबाजी करते हुए 1 बार 5 विकेट हॉल भी ले चुके हैं. वनडे इंटरनेशनल में 36 रन देकर 5 विकेट रवींद्र जडेजा का बेस्ट बॉलिंग परफॉरमेंस रहा है.

रवींद्र जडेजा आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में वही भूमिका निभा सकते हैं, जो 2011 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह ने निभाई थी. रवींद्र जडेजा अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग से मैच का रुख पलटने वाले खिलाड़ी हैं. रवींद्र जडेजा अभी अपने करियर के शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और कप्तान रोहित शर्मा के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बन गए हैं. रवींद्र जडेजा अपनी घातक लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी से कहर मचाते हैं. रवींद्र जडेजा नंबर 7 पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी करते हैं. टेस्ट क्रिकेट, वनडे क्रिकेट, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रवींद्र जडेजा ने अपने दम पर टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं. रवींद्र जडेजा की गेंदबाजी की बात करें तो वह अपने ओवर बहुत तेजी से पूरा करते हैं, साथ ही विकेट टू विकेट बॉलिंग से बल्लेबाजों को रन बनाने का कम ही मौका देते हैं.