Home खेल गिलक्रिस्ट ने की भविष्यवाणी, वर्ल्ड कप फाइनल में इस टीम से हारेगा...

गिलक्रिस्ट ने की भविष्यवाणी, वर्ल्ड कप फाइनल में इस टीम से हारेगा भारत

98
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होने जा रहा है। अपनी धरती पर विश्व कप खेलने के चलते भारतीय टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। कई पूर्व क्रिकेटर्स टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने की भविष्यवाणी भी कर चुके हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट का मानना है कि भारत 50 ओवर के वर्ल्ड कप के फाइनल में तो पहुंचेगा, लेकिन रोहित की पलटन का वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना फिर से अधूरा रह जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने एक्स अकाउंट पर वर्ल्ड कप 2023 के आगाज से पहले ट्वीट करते हुए कहा कि उनके हिसाब से भारत के साथ फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया खेलेगी। गिलक्रिस्ट के अनुसार, टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में कंगारू टीम रोहित की पलटन को पटखनी देते हुए वर्ल्ड चैंपियन बनेगी। गिलक्रिस्ट ने लिखा, “मेंस वर्ल्ड कप के आगाज से पहले सभी टीमों को मेरी तरह से ऑल द बेस्ट। काफी यादें जुड़ी हुई हैं। मेरे हिसाब से ऑस्ट्रेलिया भारत को फाइनल में मात देगी। बाकी आपके कमेंट्स का स्वागत है।”

वर्ल्ड कप 2023 के आगाज से ठीक पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। भारतीय टीम का प्रदर्शन इस सीरीज में बेहद उम्दा रहा था और केएल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहले दो वनडे मैचों में कंगारू टीम को पटखनी दी थी। हालांकि, पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया सीरीज का आखिरी मुकाबला जीतने में जरूर सफल रही थी।

8 अक्टूबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्व कप 2023 में अपने अभियान का आगाज एक-दूसरे के खिलाफ ही करेंगी। 8 अक्टूबर को चेन्नई के एम चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। वॉर्मअप मैचों में कंगारू टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने हाई स्कोरिंग मैच में पाकिस्तान को पटखनी दी थी।