Home मनोरंजन खुद को लेकर शहनाज गिल ने किया यह खुलासा

खुद को लेकर शहनाज गिल ने किया यह खुलासा

90
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बिग बॉस 13 में नजर आने वालीं शहनाज कौर गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। इस शो के बाद शहनाज ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सलमान खान स्टारर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। अब उनकी दूसरी फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ रिलीज के लिए तैयार है। धीरे-धीरे वह सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं और बॉलीवुड में अपने लिए जगह बना रही हैं। फिल्म की रिलीज से पहले शहनाज ने एक बातचीत में खुद को लेकर एक खुलासा किया है।

फिल्म के बाकि कलाकारों भूमि पेडनेकर, डॉली सिंह और शिबानी बेदी के साथ दिए एक इंटरव्यू में शहनाज कौर गिल ने बताया कि वह पार्टी में कैसा महसूस करती हैं। शहनाज ने कहा, मैं कभी बाहर पार्टीज में जाती हूं, तो मुझे बड़ा अकेला महसूस होता है। मुझे लगता है कि शायद मुझे इनके लेवल पर आना पड़ेगा जल्दी इनके बीच में बैठने के लिए। ठीक है यार, तू देख ये बुलाएंगे तुझे इधर आओ, यहां बैठो। मुझे बहुत बार बड़ा कॉर्नर फील होता है।

शहनाज ने कहा, आमंत्रित करने वाले को अच्छा मेजबान होना चाहिए अन्यथा क्या फायदा। अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं तैयार हुई, इस जगह पर आई और इसका कोई मूल्य नहीं है? इसलिए, मुझे लगता था कि मुझे उनके स्तर पर आना होगा।’ शहनाज ने आगे कहा, ‘तेरा लेवल कम नहीं है। इनको तेरी वैल्यू ही नहीं पता।’

करण बुलानी ने किया फिल्म का निर्देशन

फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ को करण बुलानी ने निर्देशित किया है। फिल्म में शहनाज कौर गिल, भूमि पेडनेकर, डॉली सिंह और शिबानी बेदी के अलावा कुशा कपिला, अनिल कपूर और करण कुंद्रा भी अहम किरदार में मजर आएंगें। यह फिल्म आज 6 अक्टूबर, 2023 को रिलीज होने वाली है।