Home अन्य जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग बना रही है खुशियों की दीपवाली सप्ताह:...

जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग बना रही है खुशियों की दीपवाली सप्ताह: गरीब और जरूरतमंदों को दीपावली पर नए कपड़े, पटाखे और मिठाईओं का किया वितरण

162
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

दुर्ग। पिछले कई वर्षों की तरह इस वर्ष भी जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग द्वारा दीपावली के अवसर पर दिनांक 7 नवम्बर से 11 नवम्बर तक खुशियों की दीपवाली सप्ताह बनाया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन अलग-अलग स्थान जैसे वृद्धाआश्रम, अनाथ हॉस्पिटल, बालआश्रम, मंदबुद्धि स्कूल, मानवता स्कूल, दुर्ग स्टेशन, समृद्धि बाजार के पास, बस स्टैंड एवं शहर के अन्य स्थानों में जीवन यापन कर रहे गरीब, असहाय, महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे जिनके पास या तो घर नही है या फिर भीख मांगकर फुटपात में रहे रहे है उन्हें नयी साड़ी, मिठाई, एवं बुजुर्गों को धोती, कुर्ता पैजामा, मिठाई का संस्था द्वारा वितरण किया गया जा रहा है। संस्था द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों के छोटे-छोटे गरीब बच्चों को नये कपड़े, मिष्ठान, नमकीन, रंगीन फटाखे का वितरण जन सहयोग से किया जा रहा है।
संस्था का एक मात्र उदेश्य समाज के निराश्रित एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी वह सुख सुविधाएँ पहुंचाने का प्रयास करना है, जिनसे अभी तक यह अछूता है, इन्ही बातों को आत्मसात करते हुए सभी के सहयोग से दीपावली पर्व एवं अन्य सभी पर्व एवं प्रतिदिन हर जरूरतमंदों की हर सम्भव मदद करने का प्रयास संस्था द्वारा विगत 7 वर्षों से किया जा रहा है।
संस्था के सदस्य विगत 7 वर्षों से अपने सभी पर्व गरीब, असहाय, बुजुर्गों के साथ ही मना रहे है, दीपावली पर्व को भी संस्था के सभी सदस्यों ने गरीब, असहाय, बुजुर्गों, महिलाओं एवं छोटे बच्चों के साथ फटाके फोड़कर सभी को मिठाई एवं नये कपड़ों का वितरण करके मन रहा है।
जन समर्पण सेवा संस्था के सदस्य प्रकाश कश्यप एवं सुजल शर्मा ने बताया कि प्रदेश एवं शहर के अधिकांश घरों में दीपावली पर्व में बिजली की चकाचोंध व्यवस्था है और सभी लोग मिठाई, पकवान एवं पटाखों का आनंद लेते है, परन्तु प्रदेश एवं शहर में आज भी ऐसे गरीब परिवार एवं बच्चे है जो मिठाई खाना तो दूर मिठाई चखने से भी वंचित रह जाते है, और गरीब बच्चे आसमान में छूटने वाले पटाखों को देखकर ही खुश हो जाते है। ऐसा कार्य सँस्था कर रही है,
दिनाँक 7 नवम्बर को संस्था द्वारा ख़ुशियों की दीपवाली सप्ताह बनाते दुर्ग में स्थित अनाथ महिला हॉस्पिटल एवं भिलाई के फील परमार्थ फाउंडेशन में निवास करने वाले सभी महिलाओं एवं पुरुषों को नया कपड़ा के साथ साथ सभी को मिठाई, नमकीन, फटाखे, चॉकलेट, बिस्किट, साबुन, निरमा, तेल एवं अन्य उपयोगी सामग्री का वितरण किया.।
संस्था द्वारा इस सेवा कार्य के अंतिम एवं 3वे दिवस दिनाँक 9 नवम्बर ग्राम मोहलाई में जाकर सभी जरूरतमंद गरीब बच्चों को को खुशियों की दीपवाली बनाने हेतु फटाखे, नया कपड़ा, मिठाई, नमकीन एवं अन्य जरूरत की सामग्री का वितरण किया जावेगा।
आज के सेवा कार्य मे सँस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी, शिशु शुक्ला, ईशान शर्मा, प्रकाश कश्यप, आशीष मेश्राम, रूपल गुप्ता, सुजल शर्मा, राजेन्द्र ताम्रकार, लक्की अग्रवाल, कान्हा चंद्रवंशी, अख्तर खान, मृदुल गुप्ता, दद्दू ढीमर, संजय सेन, हरीश ढीमर, शुभम सेन, समीर खान, रिषी गुप्ता, मोहित पुरोहित, शब्बू पाकीजा, बिट्टू खान, वेदांत शर्मा एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे..