Home अन्य बढ़ने वाली है ठंड, तीन दिन तापमान में नहीं होगा बदलाव

बढ़ने वाली है ठंड, तीन दिन तापमान में नहीं होगा बदलाव

183
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से अब ठंड में थोड़ी बढ़ोतरी होने लगी है,हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाले तीन दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। उसके बाद यानि 12 नवंबर दीपावली से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी और ठंड भी बढ़ेगी।

बुधवार को प्रदेश भर में बलरामपुर सबसे ठंडा रहा और एआरजी बलरामपुर व एआरजी सोनहत में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

ठंडी हवाओं के चलते अब रात के साथ ही सुबह-सुबह भी ठंड बढ़ने लगी है और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही आउटर में भी ठंड का प्रभाव नजर आने लगा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले तीन दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, हालांकि न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।

सप्ताह के आखिर में यानि दीपावली के दिन से ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। ठंड बढ़ने के चलते अब मोतीबाग, टिकरापारा, आमापारा सहित कई क्षेत्रों में गर्म कपड़ों के स्टाल खोले जा रहे है। उपभोक्ताओं को गर्म कपड़ों में 20 फीसद तक छूट भी दी जा रही है।