Home व्यापार रिलायंस रिटेल का पहला स्वदेश स्टोर हैदराबाद में खुला

रिलायंस रिटेल का पहला स्वदेश स्टोर हैदराबाद में खुला

101
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

हैदराबाद । ‎रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने हैदराबाद में रिलायंस रिटेल के पहले स्वदेश स्टोर का हाल ही में उदघाटन कर ‎दिया है। कंपनी के अनुसार हैदराबाद के जुबली हिल्स में 20,000 वर्ग फुट में फैली यह दुकान भारतीय कला और शिल्प को समर्पित है। नीता अंबानी ने कहा कि रिलायंस रिटेल के स्वदेश स्टोर, भारत की सदियों पुरानी कला को दुनिया के सामने रखने का मंच बनने के साथ-साथ कारीगरों और शिल्पकारों के लिये आमदनी का जरिया भी बनेंगे। स्वदेश दुकान में हस्तशिल्प के अलावा हस्त निर्मित खाद्य वस्तुएं व कपड़े जैसे उत्पाद भी खरीदारी के लिए उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा ‎कि स्वदेश भारत की पारंपरिक कला और कारीगरों को बचाने और उन्हें आगे बढ़ाने की एक अच्छी पहल है। इसमें मेक इन इंडिया की भावना निहित है और यह हमारे कुशल कारीगरों और शिल्पकारों के लिए सम्मान के साथ जीविका चलाने का साधन बनेगा। वे वास्तव में हमारे देश का गौरव हैं और स्वदेश के माध्यम से हम उन्हें वह वैश्विक पहचान दिलाने की कोशिश करेंगे, जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने कहा कि हम भारत के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका और यूरोप में भी स्वदेश का विस्तार करने का प्रयास करेंगे।