Home मनोरंजन Tiger 3: ‘टाइगर 3’ में हुआ दुनियाभर की सेनाओं के असली हथियारों...

Tiger 3: ‘टाइगर 3’ में हुआ दुनियाभर की सेनाओं के असली हथियारों का इस्तेमाल

117
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

दिवाली के त्योहार की शुरुआत हो गई है। ऐसे में लोग जितना इस फेस्टिवल को लेकर एक्साइटेड हैं, उतना ही लक्ष्मी पूजा वाले दिन यानी 12 नवंबर को आने वाली सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर भी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में सलमान रॉ एजेंट का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे।

बता दें कि मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी ‘टाइगर 3’, ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘वॉर’ और ‘पठान’ के बाद यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। पहले वाले सभी सभी फिल्में अभी तक ब्लॉकबस्टर रही हैं। ऐसे में अब मनीष शर्मा ने एक बड़ा खुलासा किया है।

फिल्म में हुआ असली हथियारों का इस्तेमाल

‘टाइगर 3’ साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। ऐसे में अब मनीष शर्मा ने खुलासा किया कि इस एक्शन फिल्म में दुनिया भर की विशिष्ट सेनाओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले हथियारों का इस्तेमाल किया गया है। यशराज फिल्म्स इस फिल्म के साथ एक ऐसा पैमाना हासिल करना चाहते थे, जो ऑडियंस के लिए शानदार हो।

मनीष शर्मा ने किया खुलास

मनीष शर्मा ने यह खुलासा किया ‘जब हम फिल्म बना रहे थे, तो हमारे दिमाग में एक चीज थी- स्केल। हमने इसके एक ही एक्शन सीक्वेंस में बहुत सारे टैंक, चॉपर गन, बैलिस्टिक मिसाइल और लाखों गोलियों का इस्तेमाल किया है। इस धमाकेदार टाइगर मूवमेंट का आनंद लेते हुए हमने दुनिया की विशिष्ट सेनाओं के उपयोग किए जाने वाले हथियारों का इस्तेमाल करने का भी प्रयास किया है। यह पागलपन भरा है, लेकिन यह वास्तविक भी है।

इसके आगे निर्देशक ने बताया कि ‘हम ऐसे एक्शन सीक्वेंस बनाना चाहते थे, जिनके बारे में लोग बात करना बंद न कर सकें। जब आप देखेंगे कि फिल्म में सलमान खान उर्फ टाइगर का मुकाबला किससे है, तो मुझे लगता है कि आप समझ जाएंगे कि कार्रवाई के लिए हमारी महत्वाकांक्षाएं कितनी ऊंची थीं। मुझे उम्मीद है कि इस तरह के सीक्वेंस ऑडियंस को रविवार को बड़े पर्दे पर बांधे रखेंगे’।