Home खेल तीसरे विकेट के लिए तरसी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड का स्कोर 200 के...

तीसरे विकेट के लिए तरसी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड का स्कोर 200 के पार

130
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मुंबई । विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन देखते हुए फैन्स को बहुत उम्मीद है। वहीं न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड रहा है कि उसने विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में भारत के सामने शानदार प्रदर्शन किया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पिच अहम भूमिका निभा सकती है। यहां जानिए मैच से जुड़ा हर अपडेट और देखिए लाइव स्कोरकार्ड

मोहम्मद शमी को चौथी सफलता

मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया। शमी ने टॉम लैथम को LBW आउट किया। लैथम खाता भी खोल नहीं पाए।

केन विलियमसन आउट

मोहम्मद शमी ने केन विलियमसन को पवेलियन भेज दिया। केन ने 73 गेंदों पर 69 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके और 1 छक्का लगा।

मिचेल और केन का अर्धशतक

डेरिल मिचेल और केन विलियमसन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। मिचेल ने 49 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। वहीं, विलियमसन ने 6 चौके और 1 छक्के की मदद से अर्धशतक लगाया।

केन विलियमसन-डेरिल मिचेल जमे

डेरिल मिचेल और कप्तान विलियमसन की जोड़ी जम गई है। मिचेल 48 और केन 36 रन पर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 96 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

शमी ने लिया दूसरा विकेट

मोहम्मद शमी ने दूसरा विकेट लिया। उन्होंने रचिन रविंद्र को 13 रन केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया।

मोहम्मद शमी ने दिया पहला झटका

मोहम्मद शमी ने अपने पहले ओवर में न्यूजीलैंड को झटका दिया। शमी ने डेवोन कॉन्वे को 13 रन पर केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया।

न्यूजीलैंड को 398 रनों का लक्ष्य

भारत ने न्यूजीलैंड को 398 रनों का टारगेट दिया है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 397 रन बनाए। विराट कोहली ने 117 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 105 और शुभमन गिल 80* रन बनाकर पवेलियन लौटे। रोहित शर्मा 47 और केएल राहुल 39* ने उपयोगी पारियां खेली।

श्रेयस अय्यर का शतक

श्रेयस अय्यर ने भी अपना शतक पूरा किया। अय्यर ने 67 गेंदों में सेंचुरी जड़ी।