Home छत्तीसगढ़ तीन चौथाई के साथ प्रदेश में फिर से बनेगी कांग्रेस की सरकार...

तीन चौथाई के साथ प्रदेश में फिर से बनेगी कांग्रेस की सरकार : मेहुल मारू

169
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनादगांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मेहुल मारू ने दूसरे चरण के मतदान के बाद कहा कि भाजपा इस चुनाव को प्रभावित करने के लिये छत्तीसगढ़ की शांत फिजा को खराब करने का षडयंत्र रचा था, लेकिन वो असफल रही। प्रदेश के जागरूक मतदाता नागरिक भाजपा के बहकावे में नहीं आए।
मेहुल मारू ने कहा कि कांग्रेस 75 से अधिक सीट जीतकर पुनः सरकार बनाने जा रही है। प्रथम एवं दूसरे चरण के मतदान में किसान, माता, बहनें, युवा, श्रमिक व्यापारियों का रूझान कांग्रेस के प्रति मिला। विधानसभा का यह चुनाव मोदी के झूठ, जुमले और कांग्रेस पर भरोसे का चुनाव रहा। कांग्रेस की सरकार बनते ही जनता से किये सभी वादों पर काम शुरू होगा। मोदी की गारंटी एवं भाजपा के झूठे एवं मनगढ़त आरोप को जनता ने खारिज कर दिया है।
मेहुल मारू ने आगे कहा कि कांग्रेस ने चुनाव प्रचार अपनी सरकार की योजनाओं और कांग्रेस सरकार के पिछले कामों को आधार बना कर किया है। भाजपा ने नकारात्मकता के आधार पर चुनाव प्रचार किया। केन्द्र की मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी ने संवैधानिक संस्थानों एवं जांच एजेंसियों का दुरूपयोग किया। षड्यंत्र रचे, दुर्भावना पूर्वक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार को बदनाम करने कुत्सीत प्रयास किया, जिसे छत्तीसगढ़ की जनता ने पूरी तरह से खारिज कर दिया। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर मतदाताओं ने भरोसा जताया है। इसके विपरीत भाजपा के लोग ही भाजपा के घोषणा पत्र पर भरोसा करने को तैयार नहीं हुये। जिस तरह से प्रथम चरण के चुनाव में जनता ने भाजपा को नकारा था, उसी तरह दूसरे चरण के मतदान में भी छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस पक्ष में मतदान किया है। पिछली बार 2018 में दो तिहाई से बड़ी बहुमत मिली थी, अबकी बार तीन चौथाई से बड़ी बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी।