Home अन्य बस्तर संभाग के कुछ जिलों में आज हल्की बारिश होने के आसार

बस्तर संभाग के कुछ जिलों में आज हल्की बारिश होने के आसार

105
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजधानी सहित प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं, गुरुवार को बस्तर संभाग के एक दो जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में 55 डिग्री पूर्व तथा 30 डिग्री उत्तर में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ रही है। इसकी वजह से 23 नवंबर को न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

वहीं, प्रदेश के शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसी बीच राजधानी में सुबह कोहरे के बाद दिनभर मौसम साफ रहने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री रहने के आसार हैं। बुधवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

पांच दिनों तक बना रहेगा उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ 25 नवंबर को उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके कारण अगले चार-पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की उतार-चढ़ाव की स्थिति बने रहने की संभावना है।

गर्म कपड़ों का बाजार सजा

ठंड की दस्तक के साथ ही राजधानी सहित प्रदेशभर में गर्म कपड़ों का बाजार सज गया है। हालांकि ठंड कम पड़ने की वजह से बाजारों में अभी भीड़ देखने को नहीं मिल रही है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों बाद न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। ऐसे में कुछ दिनों बाद गर्म कपड़ों के बाजार में रौनक देखने को मिल सकती है।

पारा सामान्य से दो डिग्री ज्यादा

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार कई जिलों में पिछले तीस वर्षों के औसत तापमान में अधिकतम तापमान दो डिग्री तक ज्यादा चल रहा है। इसमें पेंड्रा रोड, अंबिकापुर व दुर्ग में दो डिग्री से ज्यादा, जबकि जगदलपुर और रायपुर में तापमान औसत से एक डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान के अलावा न्यूनतम तापमान भी औसत से अधिक चल रहा है। इसमें जगदलपुर का न्यूनतम तापमान औसत से छह डिग्री तक ज्यादा है। वहीं, राजधानी में तीन डिग्री, पेंड्रा रोड में दो डिग्री, जबकि अंबिकापुर, राजनांदगांव व बिलासपुर में औसत न्यूनतम तापमान एक डिग्री अधिक चल रहा है।