Home छत्तीसगढ़ शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में फिट इंडिया सप्ताह का आयोजन

शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में फिट इंडिया सप्ताह का आयोजन

139
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में दिनांक 21 से 25 नवंबर 2023 तक फिट इंडिया सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी के तारतम्य में दिनांक 21 नवंबर 2023 को आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के द्वारा हर घर ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीमती भक्ति कोटेजा (जोनल कॉडिनेटर, भिलाई) एवं श्रीमती मीनाक्षी सिंह (आर्ट ऑफ लिविंग शिक्षिकाए भिलाई) के द्वारा प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास छात्राओं को कराया गया। साथ ही योग के महत्व पर प्रकाश डाला। श्रीमती कोटेजा ने बताया कि योग के द्वारा हम कैसे अपने जीवन शैली में परिवर्तन ला सकते है, विशेष रूप से परीक्षा के दौरान पढ़ाई में एकाग्रता लाने एवं अपने अंदर नई ऊर्जा के संचार हेतु योग का अभ्यास बहुत ही लाभदायक है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आलोक मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान में हमारे जीवन शैली में काफी परिवर्तन आया है, पहले लोग काफी मेहनतकश थे और पैदल चलते थे, इसलिए स्वस्थ्य रहते थे, लेकिन आज-कल इस भाग-दौड़ के युग में लोग मेहनत कम करते है, इसलिए लोगों को स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम एवं योग करना आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ाधिकारी डॉ. नीता एस. नायर ने किया एवं बताया कि 29 अगस्त 2019 को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिट इंडिया मुवमेंट की शुरूआत की, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। इस उद्देश्य के मद्देनजर महाविद्यालय में योग, ध्यान, कबड्डी, बैडमिंटन, दौड़ एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. नीता एस. नायर द्वारा छात्राओं को सक्रिय एवं स्वस्थ्य जीवनशैली हेतु शपथ दिलाई गई।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ. एचके गरचा, डॉ. सुषमा तिवारी, श्रीमती रामकुमारी धुर्वा, डॉ. बृजबाला उईके, खिलेन्द्र सोनी, डॉ. दुर्गा शर्मा, कु. हर्षा कुशवाहा, श्रीमती कामिनी देवांगन, श्रीमती शैलजा तिवारी, श्रीमती सानवी पंजवानी, कु प्रिया तलरेजा, पोषण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।