Home देश ओल्ड पेंशन स्कीम को शीघ्र लागू करेगी केंद्र सरकार?

ओल्ड पेंशन स्कीम को शीघ्र लागू करेगी केंद्र सरकार?

114
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के पहले केंद्र सरकार ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती है। केंद्र सरकार ने इसके लिए एक कमेटी बनाई थी।जिसने विभिन्न राज्यों में जाकर कर्मचारी संगठनों और राज्य सरकार से बात कर ली है।पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को यह समझ में आ गया है, कि ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर उसे जल्द ही निर्णय करना पड़ेगा। इसके संकेत भी मिलना शुरू हो गए हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े अनुवांशिक संगठन भारतीय मजदूर संगठन द्वारा नई दिल्ली में बुधवार को 1 दिन का प्रदर्शन किया है।सरकार ओल्ड पेंशन स्क्रीम को लागू करने के पहले संघ के अनुवांशिक संगठन भारतीय मजदूर संघ को इसका श्रेय देने की तैयारी कर रही है। ताकि इसका फायदा भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में हो। भारतीय जनता पार्टी भी ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर जल्द ही उसके समर्थन मे आगे आ सकती है। वित्त मंत्रालय के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी ओल्ड पेंशन स्कीम से नई ओल्ड पेंशन स्कीम मैं, सरकार कुछ संशोधन करेगी।संशोधन के साथ ही पुरानी ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने की तैयारी की जा रही है।