Home राजनीति असम के मुख्यमंत्री सरमा बोले- कांग्रेस सरकार में बाबर-औरंगजेब गला काटते हैं,...

असम के मुख्यमंत्री सरमा बोले- कांग्रेस सरकार में बाबर-औरंगजेब गला काटते हैं, भाजपा की बनी तो भाई साहब कहेंगे

63
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

जयपुर। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने चूरू जिले की सुजानगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और विपक्षी पार्टी के नेताओं पर जमकर हमला बोला। सरमा ने कहा- राहुल गांधी राजस्थान में गांरटी दे रहे हैं। अरे, आप तो गांरटी दे रहे हैं, लेकिन आपकी गांरटी कौन लेगा ये बताई। उनकी मां राहुल गांधी की गांरटी लेंगीं क्या?
सरमा ने कहा कि रामलला का मंदिर बन रहा है। लोग वहां दर्शन करने के लिए जा रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी उज्बेकिस्तान जा रहे हैं, जहां बाबर का जन्म हुआ था। लोग रामलाल की जन्म भूमि देनखने जा रहे हैं और ये बाबर की जन्मभूमि का दर्शन करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्या राम मंदिर जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी नहीं बना सकते थे। इन लोगों ने मंदिर इसलिए नहीं बनाया क्योंकि, बाबर और औरंगजेब नाराज हो जाएंगे। लेकिन, नरेंद्र मोदी प्रधामंत्री बने और अब मंदिर बन रहा है, किसी बाबर और औरंगजेब की हिम्मत नहीं है कि हल्ला करे।
सरमा ने कहा- जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटनी चाहिए ये सब बोलते थे, लेकिन कांग्रेस ने नहीं हटाई। क्योंकि बाबर और औरंगजेब हल्ला करेंगे। लेकिन, मोदी सरकार ने उसे भी हटा दिया। कहीं कोई हल्ला नहीं हुआ। उन्होंने राजस्थान में गहलोतजी की सरकार बनी और कन्हैयालाल का गला काट दिया गया। इससे पहले आप लोगों ने सिर तन से जुदा का नारा नहीं सुना था। हम जय श्रीराम के नारे सुनते आए हैं। लेकिन, राजस्थान में ये सब हुआ। अगर, असम में ऐसा हुआ होता तो मैं पांच मिनट में उनका हिसाब किताब कर देता। उधर, सिर तन से जुदा और इधर पांच मिनट में हिसाब खल्लास। देश को ऐसा ही शासन चाहिए।
सरमा ने कहा- मैं असम का सीएम बना तो मेरे पास एक फाइल आया कि मदरसा शिक्षकों को सैलरी देना है। तो मैंने अधिकारी से पूछा कि दूसरे स्कूल में पढऩे से क्या बनते हैं तो उन्होंने कहा कि अधिकारी, फिर मैंने पूछा मदरसा में पढऩे से क्या बनते हैं तो उन्होंने कहा कि मुल्ला बनते हैं। अब आप बताइए कि उन्हें मुल्ला बनाने का ठेका हमने ले रखा है क्या? इसके बाद मैंने ये दुकान बंद करने के आदेश दे दिए।